6.25 लाख कीमत, 33Km माइलेज, ये बनी FY2026 की बेस्ट सेलिंग कार
03 Apr 2026
By: Aajtak Auto
कंपनियों की हुई बंपर सेल
मार्च का महीना ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहतरीन रहा है. इस महीने कंपनियों ने अपने विभिन्न मॉडल्स की बंपर सेल की है.
Video: ITG
SUVs को दी मात
कार्स की बात करें, तो रोड पर आपको एसयूवी की भीड़ नजर आती है. हालांकि, इस भीड़ में वित्तवर्ष 2026 की बेस्ट सेलिंग कार एक सेडान बनी है.
Photo: marutisuzuki.com
बेस्ट सेलिंग कार
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी डिजायर की. अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के डेटा के मुताबिक डिजायर भारत की बेस्ट सेलिंग कार है.
Video: Maruti Suzuki
कितनी हुई सेल?
इस दौरान डिजायर की कुल 2,07,906 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं दूसरे नंबर पर टाटा की नेक्सॉन है, जिसकी 1,96,244 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
WagonR को किया पीछे
डिजायर की बंपर सेल ने मारुति सुजुकी वैगनआर को पीछे कर दिया है, जो पिछले चार साल से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी.
Photo: marutisuzuki.com
कितनी है कीमत?
डिजायर की कीमत 6.25 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके सीएनजी मॉडल की कीमत 8.03 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
बेहतरीन माइलेज
बात करें इस कार के माइलेज की तो पेट्रोल पर कार 24.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ देती है.
Photo: marutisuzuki.com
CNG पर 33Km का एवरेज
वहीं इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का माइलेज 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर है. जबकि सीएनजी पर कार का माइलेज 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है.
Photo: ITG
हाईटेक फीचर्स मिलते हैं
कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री एचडी व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
Read Next
ये भी देखें
1 रुपये में 5Km का सफर... Ola ने 60 हजार रुपये सस्ती की दमदार बाइक
500KM रेंज, Innova से भी बड़ी! 21 हजार में 7-सीटर कार की बुकिंग शुरू
ऑर्डर-ऑर्डर! फटाफट निपटेगा ट्रैफिक चालान, इस दिन लगेगी Lok Adalat
कोई 1.7 लाख तो कोई 210 पर सिमटा, मार्च में किस कंपनी ने कितनी कार बेची