कम दाम... धांसू रेंज! आम आदमी के लिए आ रही Maruti की सस्ती EV

1 September 2026

By: Aaj Tak Auto

EV की बढ़ती डिमांड

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल और डीजल के बजाय अब ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों को तरजीह दे रहे हैं.

Photo: Citroen.co.in

लीडर को चुनौती

अब तक टाटा मोटर्स इस सेगमेंट का लीडर बना हुआ है. लेकिन अब टाटा को देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से चुनौती मिलने वाली है.

Photo: Cars.tatamotors.com

मारुति की बड़ी तैयारी

ख़बर है कि, मारुति सुजुकी एक किफायती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है. जो बाजार में आने के बाद Tiago EV और Comet EV जैसी कारों को टक्कर देगी.

Photo: Global Suzuki

किफायती होगी कार

ख़ास बात ये है कि, ये कार न केवल कीमत में कम होगी बल्कि एक छोटी फैमिली के डेली यूज के हिसाब से डिज़ाइन की जाएगी.

Photo: Global Suzuki

कीमत होगी इतनी

फॉर्च्यून इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत 8.5 लाख रुपये से 10.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Photo: Global Suzuki

मास मार्केट पर टार्गेट

अगर कंपनी इस कीमत के आसपास कार बाजार में उतारती है, तो यह देश के बड़े मास मार्केट को टारगेट कर सकती है. 

Photo: Global Suzuki

स्पेशल EV प्लेटफॉर्म

Maruti की इस नई EV को किसी मौजूदा पेट्रोल कार के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर तैयार करने के बजाय एक अलग और खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा.

Photo: Global Suzuki

मिलेगा ये फायदा

इसका फायदा यह होगा कि कंपनी बैटरी, मोटर, केबिन और दूसरी चीजों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से बेहतर तरीके से डिजाइन कर सकेगी.

Photo: Global Suzuki

ऐसे कम होगी कीमत

लागत कम रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोकल पार्ट्स का इस्तेमाल होगा और इसे कई अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है.

Photo: Global Suzuki

रेंज होगी इतनी

रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti की यह किफायती इलेक्ट्रिक कार करीब 250 से 315 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.

Photo: Global Suzuki

डेली यूज के लिए बेस्ट

इसका मतलब है कि रोजाना ऑफिस आने-जाने, शहर में घूमने और आसपास छोटी राइड्स की लिए ये कार परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है.

Photo: Global Suzuki

यहां से बिकेगी कार

जहां कंपनी अपनी e Vitara को प्रीमियम Nexa डीलरशिप के जरिए बेचती है. वहीं नई किफायती EV को Arena नेटवर्क के जरिए बाजार में उतारे जाने की संभावना है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next