14 June 2026
By; Aaj Tak Auto
बात जब भी एंट्री लेवल, छोटी और हैचबैक कारों की होती है तो मारुति सुजुकी का नाम सबसे पहले आता है. इस सेगमेंट में मारुति का पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है.
Photo: Marutisuzuki.com
यूं तो मारुति की कई कारों ने बीते मई में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन देश की सबसे सस्ती कार की बिक्री अचानक से 254% की उछाल देखने को मिली है.
Photo: Marutisuzuki.com
हम बात कर रहे हैं Maruti S-Presso की. जो महज 3.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ देश की सबसे सस्ती कार है.
Photo: Marutisuzuki.com
बीते मई में कंपनी ने इस छोटी फैमिली कार के कुल 6,388 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 1,806 यूनिट के मुकाबले 254% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
पिछले साल सितंबर लागू हुए नए GST रिफॉर्म के बाद S Presso ने अपने ही ब्रांड के Alto K10 को हटाकर देश की सबसे सस्ती कार का तमगा अपने नाम किया था.
Photo: Marutisuzuki.com
एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपये है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट 4.75 लाख रुपये और CNG वेरिएंट 4.62 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
इस छोटी का पेट्रोल वेरिएंट 24.76 kmpl तक और CNG वेरिएंट में 32.73 km/kg तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति एस-प्रेसो की लंबाई 3,565 मिमी, चौड़ाई 1,520 मिमी और व्हीलबेस 2,380 मिमी है. इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
Photo: Marutisuzuki.com
कार में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com