पेट्रोल की नो-टेंशन! सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार्स, किराए पर मिलेगी बैटरी

11 Mar 2026

By: Aajtak Auto

युद्ध से बढ़ी लोगों की टेंशन

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से ना सिर्फ मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता बढ़ी है. बल्कि दुनिया भर के सामने तेल संकट भी खड़ा हो गया है.

Photo: mgmotor.co.in

ऐसे में अगर कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहा है, तो उसका फ्यूचर फ्यूल पर स्विच करना ही बेहतर विकल्प होगा. 

Photo: mgmotor.co.in

EV को ही फ्यूचर माना जा रहा है, लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होती है. ऐसे में कंपनियों ने BaaS का ऐलान किया है.

Photo: mgmotor.co.in

इसके तहत कंपनियां कंज्यूमर्स से कार की कीमत लेती हैं और बैटरी को रेंट पर देती है. कंज्यूमर्स को कार चलाने पर Km के हिसाब से चार्ज देना होता है.

Photo: ITG

MG Comet इस सर्विस के साथ आने वाली सबसे सस्ती कार है. कार 4.99 लाख एक्स शोरूम कीमत और 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज के साथ आती है.

Photo: mgmotor.co.in

दूसरा विकल्प Tata Punch है, जो 6.49 लाख की कीमत और 2.6 रुपये प्रति Km के चार्ज के साथ आती है. इसका BaaS चार्ज सबसे कम है. 

Photo: tatamotors.com

MG Windsor EV को आप 9.99 लाख रुपये में BaaS के तहत खरीद सकते हैं. वहीं 3.9 से 4.5 रुपये/Km बैटरी का रेंट देना होता है.

Photo: mgmotor.co.in

इस सर्विस के तहत Maruti e Vitara की कीमत 10.99 लाख रुपये है. कार का बैटरी रेंट 3.99 से 4.39 रुपये/Km है.

Photo: marutisuzuki.com

MG ZS EV के BaaS वेरिएंट की कीमत 13 लाख रुपये है. वही बैटरी रेंट 4.5 रुपये प्रति किमी है. ध्यान रखें ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की है.

Photo: mgmotor.co.in

Read Next