कम दाम, धांसू माइलेज और स्पेस भी खूब! 14 लाख लोगों ने खरीदी ये कार

11 March 2026

By: Aaj Tak Auto

MPV कारों की डिमांड

बड़ी फैमिली के लिए MPV कारों को सबसे मुफीद माना जाता है. ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और स्पेस के चलते लोग इस सेगमेंट को खूब पसंद करते हैं.

Photo: Freepik

Maruti Ertiga

इंडियन मार्केट में अगर फैमिली कार की बात हो और Maruti Ertiga का नाम सबसे उपर आता है. साल 2012 में लॉन्च हुई यह एमपीवी आज भी लोगों की पहली पसंद है.

Photo: Marutisuzuki.com

सालों से भरोसेमंद कार

बेहतर सीटिंग, स्मूथ इंजन और माइलेज की वजह से Maruti Ertiga ने देशभर के लाखों परिवारों का भरोसा जीता है.

Photo: Marutisuzuki.com

बिक गईं 14 लाख कारें

यही कारण है कि अब तक इस कार की 14 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री हो चुकी है. और यह लगातार भारत की नंबर-1 एमपीवी बनी हुई है.

Photo: Marutisuzuki.com

14 साल पहले हुई लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 अप्रैल 2012 को लॉन्च हुई Ertiga ने फरवरी 2026 के अंत तक कुल 14,01,384 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर ली है. 

Photo: Marutisuzuki.com

इंजन

Maruti Ertiga में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके अलावा ये कार सीएनजी वर्जन में भी आती है.

Photo: Marutisuzuki.com

कीमत है इतनी

इस एमपीवी के कुल 9 वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. इसकी कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होकर 12.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: Marutisuzuki.com

माइलेज

माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल वर्जन लगभग 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next