खरीदनी है नई गाड़ी... ठहर जाइये! फरवरी में आ रही हैं ये धांसू कारें
8 Feb 2026
By: Aaj Tak Auto
आ रही है नई कारें
अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइये. इस महीने बाजार में एक से बढ़कर एक नई कारों की आमद होने वाली है.
Photo: Nexaexperience.com
हर सेगमेंट में ऑप्शन
फरवरी में नई कारों की लॉन्चिंग की एक लंबी फेहरिस्त है. हैचबैक से लेकर इलेक्ट्रिक और फुल साइज SUV, हर सेग्मेंट के ग्राहकों को नए ऑप्शन मिलेंगे.
Photo: Cars.tatamotors.com
देखें आने वाली कारों की लिस्ट-
टाटा से लेकर मारुति तक कई कंपनियां फरवरी को लेकर बड़ी तैयारी में हैं. तो आइये देखें इस महीने आने वाली कारों की लिस्ट-
Photo: Cars.tatamotors.com
MG Majestor
एमजी मोटर्स 12 फरवरी को अपनी नई फुल साइज एसयूवी एमजी मैजेस्टर को लॉन्च करेगी. ये एसयूवी मूल रूप से Toyota Fortuner को टक्कर देगी.
Video: ITG
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स पंच इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट को पेश करने जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को बड़े बदलाव के साथ 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा.
Video: Ashwin Satyadev/ITG
Volkswagen Tayron R-Line
फॉक्सवैगन अपनी नई 7-सीटर कार को भी इसी महीने लॉन्च करेगी. ये कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल होगा और इसकी बुकिंग 51,000 रुपये में शुरू हो चुकी है.
Photo: Volkswagen.com
Nissan Gravite
निसान बड़ा कमबैक करने की तैयारी में है. 17 फरवरी को निसान अपनी नई 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट को लॉन्च करेगी. ये कार Renault Triber पर बेस्ड है.
Photo: Nissan.in
Maruti e Vitara
मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च करेगी. इस कार को हाल ही में दुनिया के सामने पेश किया गया था. सिंगल चार्ज में ये कार 500 किमी की रेंज देती है.