नई कार लेनी है, मार्च है परफेक्ट टाइम! आ रही हैं ये धांसू कारें
1 March 2026
By: Ashwin Satyadev
ख़ास होगा मार्च
भारतीय कार बाजार के लिए मार्च काफी खास रहने वाला है. इस महीने लीजेंडरी एसयूवी की वापसी से लेकर टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार की एंट्री होने जा रही है.
Video: ITG
लॉन्च होगी मोस्ट अवेटेड कार
जहां एक तरफ आम ग्राहकों के लिए उस कार की कीमतों का ऐलान होगा जिसका इंतजार सालों से हो रहा है. वहीं लग्ज़री सेगमेंट में भी नए मॉडल पेश किए जाएंगे.
Video: ITG
देखें आने वाली कारों की लिस्ट
तो यदि आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ठहर जाइये. आइये देखते हैं इस महीने बाजार में आने वाली कारों की लिस्ट-
Photo: Marutisuzuki.com
डस्टर की होगी वापसी
Renault Duster आगामी 17 मार्च को लॉन्च होगी. ये एसयूवी (1.0 लीटर पेट्रोल, 1.3 लीटर और 1.8 लीटर हाइब्रिड) इंजन के साथ बाजार में उतरेगी.
Photo: Renault.com
Renault Duster
ब्रेेजा का टर्बो अवतार
मारुति ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन भी इसी महीने लॉन्च हो सकता है. ये एसयूवी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के अलावा डुअल सिलिंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ भी आएगी.
Photo: ITG
Maruti Brezza
नई कुशाक मचाएगी धूम
Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन मार्च में लॉन्च हो सकता है. इसमें नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और पीछे बैठने वालों के लिए मसाज सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo:Skoda.com
Skoda Kushaq
टोयोटा की पहली EV
Toyota की इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser Ebella की कीमतों का ऐलान मार्च में होने की उम्मीद है. यह Maruti e Vitara पर बेस्ड मॉडल है.
Photo: toyotabharat.com
Toyota Ebella
फेरारी की नई कार
फेरारी की नई कार टेस्टारोसा 4.0 लीटर V8 इंजन के साथ आएगी. ये कार 2.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है. इसकी टॉप स्पीड 330 किमी/घंटा है.
Photo: Ferrari.com
Ferrari 849 Testarossa
V-Class की इंडिया वापसी
मर्सिडीज बेंज 2 मार्च को अपनी लग्ज़री MPV V-Class को दोबारा भारत में लॉन्च करेगी. 2022 में बंद होने वाली यह कार ग्लोबल मार्केट में यह 6 सीटर और 8 सीटर लेआउट में आती है.
Photo: Mercedes-benz.co.in
Mercedes-Benz V-Class
Audi की नई एसयूवी
Audi अपनी नई परफॉर्मेंस एसयूवी SQ8 को 17 मार्च को लॉन्च करेगी. यह स्टैंडर्ड Q8 और RS Q8 के बीच का मॉडल होगा. इसमें 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन मिलेगा.