बोल्ड स्टाइल, 500KM रेंज! Mahindra की स्पेशल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

2 March 2026

By: Aaj Tak Auto

Mahindra XEV 9e Cineluxe

महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का नया Cineluxe Edition भारत में लॉन्च कर दिया है.

Video:  mahindraelectricsuv.com

कीमत, बुकिंग और डिलीवरी

इस नए स्पेशल एडिशन की कीमत 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसकी बुकिंग 2 मार्च से और डिलीवरी 10 मार्च से शुरू होगी.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

इनके लिए बेस्ट ऑप्शन

यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो इलेक्ट्रिक SUV में लग्ज़री और प्रीमियम फील चाहते हैं.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

Pack Three पर बेस्ड है एसयूवी

XEV 9e Cineluxe एडिशन को कंपनी ने Pack Three ट्रिम पर तैयार किया है. इसमें 79kWh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

कैसा है एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो Cineluxe Edition में दो नए मोनोटोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं. सैटिन ब्लैक कलर SUV को दमदार और स्टेल्थ लुक देता है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

सैटिन व्हाइट कलर

जबकि सैटिन व्हाइट कलर में ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग का कॉन्ट्रास्ट मिलता है. इसके अलावा रियर पिलर पर Cineluxe बैज भी दिया गया है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

19 इंच के व्हील

बाकी डिजाइन Pack Three जैसा ही है, जिसमें 19-इंच अलॉय व्हील, फुल LED हेडलैंप और टेललैंप और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

इंटीरियर में प्रीमियम टच

केबिन के अंदर चेस्टनट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक का नया टू-टोन थीम दिया गया है. यह थीम गियर सेलेक्टर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डोर पैड्स पर साफ दिखती है. 

Photo:  mahindraelectricsuv.com

लैदर सीट्स

ब्लैक लैदर सीट्स पर ब्राउन स्टिचिंग दी गई है, जो डैशबोर्ड और स्टीयरिंग तक जाती है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

HD डिजिटल डिस्प्ले

फीचर्स की लिस्ट में तीन हाई-डेफिनिशन डिजिटल डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबिएंट लाइटिंग मिलती है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, कैंपिंग के लिए खास क्लाइमेट मोड, कस्टम ड्राइव मोड, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

पावर और परफॉर्मेंस

इसका रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 286 बीएचपी की पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह SUV 7.45 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

इसमें 79kWh बैटरी पैक मिलता है. कंपनी का दावा है कि ये 500 किमी की रेंज देने में सक्षम है. जबकि रियल वर्ल्ड टेस्ट में यह करीब 456 किमी तक जाती है.

Photo:  mahindraelectricsuv.com

Read Next