24 September 2026
By: Ashwin Satyadev
महिंद्रा थार सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुकी एक दमदार लाइफस्टाइल SUV है.
Photo: Auto.mahindra.com
साल 2020 में सेकेंड जेनरेशन मॉडल आने के बाद से थार ने लंबा सफर तय किया है और अब यह महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग मॉडल्स में शामिल है.
Photo: Auto.mahindra.com
अब कंपनी ने इसके 3-डोर वर्जन को बड़ा अपडेट देते हुए इसे Thar OG नाम से लॉन्च किया है. इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये तय की गई है.
Photo: Auto.mahindra.com
नई थार OG में डिजाइन के साथ-साथ इसके मैकेनिकल सेटअप, इंजन पावर, स्टीयरिंग और सेफ्टी फीचर्स में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं.
Photo: Auto.mahindra.com
इन बदलावों ने पिछली थार से जुड़ी उन तमाम दिक्कतों को दूर कर दिया है, जिसके लिए लोग Thar Roxx चुनने को मजबूर होते थे.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG में नया रियर पेंटा-लिंक सस्पेंशन दिया है, जो फ्रिक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग तकनीक के साथ आता है. इसे महिंद्रा 'DaVinci Dampers' नाम देती है.
Photo: Auto.mahindra.com
नई M_Glyde 4G प्लेटफॉर्म में पुराने थार के मुकाबले ज्यादा स्ट्रक्चरल स्टिफनेस है. इससे SUV के राइड और हैंडलिंग एक्सपीरिएंस पूरी तरह बदल जाएगा.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG का इंजन ज्यादा पावरफुल हो गया है. इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन अब 150 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है.
Photo: Auto.mahindra.com
पुराने थार में यही इंजन 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. यानी नई थार को 20 bhp ज्यादा पावर और 30 Nm ज्यादा टॉर्क मिला है.
Photo: Auto.mahindra.com
वहीं 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन अब 159.5 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है, जबकि पुराने मॉडल में यह 150 bhp और 300 Nm का आउटपुट देता था.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG के 2.2-लीटर डीजल इंजन को पहली बार रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG RWD डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 16.49 लाख रुपये रखी गई है. इसके मुकाबले पुराने थार 4WD डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 18 लाख रुपये थी.
Photo: Auto.mahindra.com
यानी अब डीजल ऑटोमैटिक थार को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले करीब 1.50 लाख रुपये सस्ती मिलेगी.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दी गई है. पुराने मॉडल में हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग मिलता था. जिससे स्टीयरिंग हैवी फील होता था. अब ये दिक्कत दूर हो गई है.
Photo: Auto.mahindra.com
Thar OG के सेफ्टी पैकेज में भी कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, सभी सेफ्टी फीचर्स हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं मिलेंगे.
Photo: Auto.mahindra.com
हायर वेरिएंट में महिंद्रा का हेड-पेल्विस-थोरैक्स-शोल्डर यानी HPTS एयरबैग सिस्टम दिया गया है. बता दें SUV में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं हैं.
Photo: Auto.mahindra.com