Roxx जैसा भौकाली लुक, टेस्टिंग में नजर आई 3-डोर Thar Facelift
07 Mar 2026
By- Aajtak Auto
इस साल होगी लॉन्च
महिंद्रा थ्री-डोर Thar फेसलिफ्ट पर काम कर रही थी. इस SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इस बार कार रोड पर पार्क थी, जब इसे स्पॉट किया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
नई Thar थ्री-डोर का फ्रंट डिजाइन Thar ROXX जैसा होगा, जो कार का 5-डोर वर्जन है. टेस्ट वर्जन में कार का फ्रंट पूरी तरह से कैमोफ्लाज से कवर्ड है.
Photo: auto.mahindra.com
कार की ग्रिल में 6 रेक्टेंगुलर स्लैट नजर आ रहे हैं, जो बीच से बंटे हुए हैं. इससे ग्रिल में 12 स्लैट नजर आएगा.
Photo: auto.mahindra.com
Thar 3-डोर में बॉडी कलर ग्रिल मिलेगा. इसमें Thar ROXX वाली ही सर्कुलर LED हेडलाइट्स मिलेंगी, जो LED DRLs के साथ आएंगी.
Video: YouTube/Punit Jangid
बंपर के अलावा साइड प्रोफाइल का एक एलिमेंट भी ROXX से लिया गया है. इसमें Thar ROXX वाले ही एलॉय व्हील्स मिलेंगे.
Photo: ITG
रियर डिजाइन की बात करें, तो ये मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा. हालांकि, LED टेललाइट्स को Thar ROXX वाली लाइट्स से रिप्लेस किया जा सकता है.
Photo: auto.mahindra.com
पहले भी Mahindra Thar 3-डोर के टेस्ट वर्जन को स्पॉट किया गया था. कार का डैशबोर्ड और कैबिन डिजाइन पिछले वर्जन जैसा ही होगा.
Photo: ITG
इसमें 10.25-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गॉज क्लस्टर दिया जा सकता है. पिछले साल कंपनी ने थ्री डोर थार में रियर AC वेंट जोड़ा था.
Photo: auto.mahindra.com
SUV में 2.2-liter mHawk टर्बो डीजल और 2.0-liter mFalcon टर्बो पेट्रोल के साथ 1.5-liter 4-cylinder डीजल इंजन मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
Read Next
ये भी देखें
कार में दिख रही हैं ये लाइट्स? इग्नोर किया तो खतरे में आ जाएगी सेफ्टी
दुनिया जीतने वाली चीनी कंपनी भारत में पस्त, नहीं बेच पा रही कार
1000Km रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज... BYD ला रही है गजब की EV
9 गियर... 5.8 सेकंड में रफ्तार! शाहिद कपूर ने खरीदी ये धांसू कार