कल आएगा महिंद्रा का नया ‘शेर’! Scorpio Pick Up से उठेगा पर्दा

13 August 2026

By: Aaj Tak Auto

Scorpio N Pick Up

महिंद्रा अब अपनी सबसे चर्चित पिकअप को बाजार में उतारने की तैयारी में है. कंपनी ने Scorpio N Pickup का नया टीजर जारी कर दिया है.

Photo: auto.mahindra.com

कल उठेगा पर्दा

महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कल यानी 14 अगस्त को करे इस मोस्ट अवेटेड लाइफस्टाइल पिकअप से पर्दा उठेगा.

Photo: auto.mahindra.com

कॉन्सेप्ट हो चुका है पेश

यह वही मॉडल है जिसे कंपनी ने 2023 में ग्लोबन पिक-अप कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया था.

Photo: auto.mahindra.com

कैसा है टीजर

करीब 40 सेकंड के टीजर में गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

एग्रेसिव डिजाइन

टीजर में Scorpio N Pickup का फ्रंट डिजाइन काफी एग्रेसिव नजर आ रहा है. इसमें स्लिम LED हेडलैंप के दोनों तरफ L-शेप के LED DRL दिए गए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

वर्टिकल LED फॉग लैंप

बंपर के दोनों किनारों पर वर्टिकल LED फॉग लैंप लगाए गए हैं. ग्रिल में हेक्सागोनल डिजाइन देखने को मिलता है, जबकि बीच में महिंद्रा का ट्विन पीक लोगो दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

फ्रंट कैमरा

खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा लोगो के ठीक नीचे लगाया गया है. इससे संकेत मिलता है कि पिकअप में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है.

Photo: auto.mahindra.com

बड़ा लोडिंग बेड

टीजर से साफ है कि Scorpio N Pickup को डबल-कैब लेआउट के साथ पेश किया जाएगा. इसके पीछे लंबा लोडिंग बेड मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

कैसा है टेलगेट

टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'MAHINDRA' लिखा हुआ है. वहीं LED टेल-लाइट्स को C-शेप डिजाइन दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

कैसा है केबिन

Scorpio N Pickup का इंटीरियर भी काफी मॉडर्न है. इसमें पोर्ट्रेट स्टाइल का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

स्टीयरिंग व्हील

इसके साथ तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए रोटरी नॉब्स दिखाई दिए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

ख़ास बात है केबिन में

केबिन की एक खास बात यह है कि महिंद्रा ने इसमें डिजिटल और फिजिकल कंट्रोल का अच्छा बैलेंस रखा है. ड्राइव मोड सिलेक्टर भी सेंटर कंसोल में नजर आता है.

Photo: auto.mahindra.com

ADAS की सेफ्टी

कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट को पेश करते हुए कहा था कि, इसमें लेवल-2 ADAS, सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, सनरूफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें सेकंड जेनरेशन ऑल-एल्यूमीनियम mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

टर्बो पेट्रोल का विकल्प

इसके अलावा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन भी कुछ इंटरनेशनल बाजारों में पेश किया जा सकता है.

Photo: auto.mahindra.com

4-व्हील ड्राइव सिस्टम

पिकअप में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ नॉर्मल, ग्रास ग्रेवेल स्नो, मड-रट और सैंड जैसे अलग-अलग ड्राइव मोड दिए जाएंगे.  

Photo: auto.mahindra.com

Scorpio N का प्लेटफॉर्म 

ये पिक-अप Scorpio N के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. हालांकि, पिकअप के लिए इसका व्हीलबेस लंबा रखा जाएगा, ताकि पीछे बड़ा लोडिंग बेड दिया जा सके. 

Photo: ITG

इनसे है मुकाबला

बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो पिक-अप का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Toyota Hilux जैसे मॉडल से होगा.

Photo: ITG

Read Next