खरीदनी है नई Scorpio N? कितनी बदली SUV, क्या मिलेगा नया

9 August 2026

By: Aaj Tak AUuto

नई Scorpio N लॉन्च

महिंद्रा ने Scorpio N के फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में उतारा है. नई स्कॉर्पियो एन में कंपनी ने कई बड़े बदलाव का दावा किया है.

Photo: auto.mahindra.com

क्या पैसा वसूल है SUV

ऐसे में सवाल ये है कि, नई स्कॉर्पियो एन में पैसा लगाना आपके लिए कितना मुफीद है? आइये जानें नई Scorpio N में क्या कुछ नया मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

सबसे पहले कीमत

Scorpio N Facelift को 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. 

Photo: auto.mahindra.com

इंजन और परफॉर्मेंस

Scorpio N में पहले वाला ही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 203 HP की पावर और 370Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: auto.mahindra.com

डीजल इंजन

इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है. इसके लोअर वेरिएंट 132HP की पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं हाई वेरिएंट में यही इंजन 175 HP की पावर देता है. 

Photo: auto.mahindra.com

मिलेंगे नए फीचर्स

लुक और डिज़ाइन में कंपनी ने कोई ख़ास बदलाव नहीं किया है. हालांकि अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कई नए फीचर्स जरूर जोड़े गए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

 Z2 बेस वेरिएंट 

Scorpio N के Z2 बेस वेरिएंट में कोई नया फीचर नहीं जोड़ा गया है. इसमें ड्यूल बैरल MFR हेडलैंप, LED टेल लैंप, ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर, 17 इंच स्टील व्हील मिलते हैं.

Photo: auto.mahindra.com

Z4: 15.57 लाख

इसमें भी पहले की तरह 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट, वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, सेकंड-रो में AC, इलेक्ट्रिक ORVM, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर और स्पॉयलर मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

Z6: 17.17 लाख

इसमें Z4 वाले फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, सनरूफ, रियर व्यू कैमरा, 6 स्पीकर, ड्राइव मोड्स और सिल्वर फीनिश में स्किड प्लेट्स दिए गए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

Z8S: 17.79 लाख

Z8S वेरिएंट में नए फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें 31.24 सेमी फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है.

Photo: auto.mahindra.com

कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स

इसके अलावा Z8S में साइड विंडो के लिए UV और IR कट ग्लास, पहली और दूसरी पंक्ति के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जोड़े गए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

Z8: 19.86 लाख

Z8 वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं है. इसमें डुअल-जोन FATC, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, पावर्ड ORVM, ऑटो हेडलैंप, टायर प्रेशर मॉनिटर और वायरलेस चार्जर मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

Z8T: 20.38 लाख

इसमें नए फीचर्स के तौर पर 18 इंच का अलॉय मिलेगा. इसके अलावा 12 स्पीकर, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

Z8L: 21.31 लाख

लेवल-2 ADAS से लैस इस टॉप वेरिएंट में पैनारोमिक स्काईरूफ, 540 डिग्री व्यू कैमरा, ब्लाइंट व्यू मॉनिटर नए फीचर्स के तौर पर जोड़ा गया है.

Photo: auto.mahindra.com

दो सीटिंग ले-आउट

इसके 6-सीटर वेरिएंट की कीमत 21.69 लाख रुपये से शुरू होती है. जो पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next