इस तारीख से महंगी हो जाएंगी महिंद्रा की गाड़ियां, इतनी बढ़ी कीमत

03 Apr 2026

By: Aajtak Auto

कंपनी ने बढ़ाई कीमतें 

महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी पेट्रोल-डीजल एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल की रेंज की कीमतों को बढ़ाया है.

Photo: auto.mahindra.com

इस तारीख से बढ़ेगी कीमत

नई कीमतें 6 अप्रैल से लागू होंगी. कंपनी ने हर मॉडल की नई कीमतों का ऐलान नहीं किया है, सिर्फ ये बताया है कि गाड़ियों की कीमतें 2.5 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं.

Photo: auto.mahindra.com

कितनी हुई महंगी

इसके अलावा ब्रांड ने बताया है कि उनके पूरे पोर्टफोलियो की औसत कीमतें 1.6 फीसदी बढ़ाई गई हैं. हाल में लॉन्च हुई XUV 7XO की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ाई गई है. 

Video: auto.mahindra.com

कब तक नहीं बढ़ेगी कीमत

कंपनी ने बताया है कि 40 हजार डिलीवरी पूरी होने तक कंपनी इस कार की कीमतों को नहीं बढ़ाएगी. दूसरे मॉडल्स के दाम को बढ़ाया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

किन मॉडल्स की बढ़ेगी

आसान भाषा में कहें, तो स्कॉर्पियो-एन, थार, थार रॉक्स और एक्सयूवी 3एक्सओ को खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे.

Photo: auto.mahindra.com

XUV 7XO की कीमत

वहीं महिंद्रा XUV 7XO की 40 हजार यूनिट्स के बाद कीमत बढ़ जाएगी. इस कार की कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 25.07 लाख तक जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

EV नहीं होंगी महंगी 

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को इस प्राइस हाइक से अलग रखा है. यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ाई गई है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

मार्च में हुई बंपर सेल 

हाल में ही मार्च महीने की सेल्स फिगर भी सामने आई हैं. कंपनी ने मार्च में कुल 99,969 व्हीकल्स को बेचा है, जिसमें 21 परसेंट एक्सपोर्ट शामिल हैं.

Photo: auto.mahindra.com

भारत में कितनी कार बिकीं

घरेलू मार्केट में कंपनी ने 60,272 यूटिलिटी व्हीकल्स को बेचा है. वहीं पैसेंजर व्हीकलर की ओवरऑल सेल 62,109 यूनिट्स है, जिसमें एक्सपोर्ट भी शामिल है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next