महिंद्रा ने दी टाटा को पटकनी! जानें किसने बेची कितनी कारें

5 October 2026

By: Aaj Tak Auto

'गुलजार' कार बाजार

त्योहारों के पहले ही भारतीय कार बाजार गुलजार हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में देश में 4,20,359 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है.

Video: ITG

31.8% का इजाफा

पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 3,18,907 यूनिट था. यानी सालभर में बाजार ने 31.8 फीसदी की छलांग लगाई.

Photo: Freepik

टाटा-महिंद्रा की टक्कर

अगस्त के मुकाबले भी वाहनों की बिक्री 2.6 फीसदी बढ़ी है. सबसे आगे अब भी मारुति सुजुकी है, लेकिन इस दौरान टाटा-महिंद्रा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

Photo: Cars.tatamotors.com

5. Toyota

Toyota ने सितंबर में 28,212 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल के 23,241 यूनिट के मुकाबले 21.4% ज्यादा है. कंपनी का मार्केट शेयर सितंबर में 6.7% रहा.

Photo: Tooyotabharat.com

4. Hyundai 

हुंडई ने सितंबर में कुल 50,201 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 38,188 यूनिट वाहनो के मुकाबले 31.5% ज्यादा है.

Photo: Hyundau.com

3. Tata Motors

टाटा ने कुल 56,156 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 43,847 यूनिट के मुकाबले 28.1 फीसदी ज्यादा है.

Photo: Cars.tatamotors.com

2. Mahindra

महिंद्रा ने 57,817 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 42,657 यूनिट के मुकाबले 35.5% ज्यादा है. महिंद्रा ने टाटा से 1,661 ज्यादा वाहनों की बिक्री की है.

Photo: Auto.mahindra.com

1. Maruti Suzuki

सितंबर में मारुति ने कुल 1,69,826 वाहनों की बिक्री की. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 1,30,527 यूनिट से करीब 30.1 फीसदी ज्यादा हैं.

Photo: ITG

Read Next