न स्टीयरिंग, न एक्सीलेटर! आई बिना ड्राइवर वाली 2-सीटर कार

22 March 2026

By; Ashwin Satyadev

रोबोटैक्सी कॉन्सेप्ट

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी लुसिड ग्रुप ने न्यूयॉर्क में हुए अपने इन्वेस्टर डे के दौरान एक नया रोबोटैक्सी कॉन्सेप्ट पेश किया है.

Photo: lucidmotors.com

कंपनी की बड़ी तैयारी

Lucid का कहना है कि वह आने वाले समय में न सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बनाएगी, बल्कि ऑटोनॉमस ट्रांसपोर्ट सर्विस में भी उतरने की तैयारी कर रही है.

Photo: lucidmotors.com

Lunar रोबोटैक्सी

Lucid ने अपने नए रोबोटैक्सी कॉन्सेप्ट का नाम Lunar रखा है. यह एक दो सीट वाली कार है, जिसे खास तौर पर राइड-हेलिंग सर्विस के लिए डिजाइन किया गया है. 

Photo: lucidmotors.com

न स्टीयरिंग, न ही पैडल

इसमें न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही पैडल, यानी इसे पूरी तरह से ऑटोनॉमस तरीके से चलाने के लिए बनाया गया है.

Photo: lucidmotors.com

नया प्लेटफॉर्म

Lucid का यह नया रोबोटैक्सी उसकी आने वाली मिड-साइज इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. 

Photo: lucidmotors.com

मल्टीपर्पज प्लेटफॉर्म

यह प्लेटफॉर्म सिर्फ रोबोटैक्सी ही नहीं, बल्कि आम ग्राहकों के लिए भी प्राइवेट व्हीकल्स को तैयार करने में काम आएगा. 

Photo: lucidmotors.com

आ रही हैं 2 और कारें

कंपनी ने बताया कि इसी प्लेटफॉर्म पर दो नई कारें लुसिड कॉसमोस और लुसिड अर्थ भी लॉन्च की जाएंगी. 

Photo: lucidmotors.com

कीमत होगी इतनी

इन गाड़ियों की शुरुआती कीमत 50,000 डॉलर ( लगभग 46.63 लाख रुपये) से कम रखी जाएगी, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सकें.

Photo: lucidmotors.com

Uber का साथ

Lucid ने यह भी कहा है कि वह राइड-हेलिंग कंपनी Uber के साथ मिलकर बड़े लेवल पर अपने ऑटोनॉमस व्हीकल्स को उतार सकती है.

Photo:  AP

बड़ी डील की तैयारी

दोनों कंपनियों के बीच इस मामले में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. और यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही एक बड़ी डील भी हो सकती है.

Photo: lucidmotors.com

Read Next