21 Aug 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली कार का बॉडी स्टाइल है. छोटी हो या फिर बड़ी सभी को एसयूवी ही चाहिए.
Photo: kia.com
इसका असर कंपनियों की सेल्स फिगर में साफ दिखता है. बात करें किआ मोटर्स की, तो कंपनी का बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट एक मिडसाइज एसयूवी है.
Photo: kia.com
जुलाई में सेल्टॉस किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस कार की सेल में 109 परसेंट का ईयर-ऑन-ईयर इजाफा हुआ है.
Photo: kia.com
जुलाई 2025 में किआ सेल्टॉस की 6010 यूनिट्स बिकी थीं. जबकि जुलाई 2026 में कंपनी ने इस एसयूवी की 12501 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: kia.com
मंथ ऑन मंथ भी इस कार की सेल में 30 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जून 2026 में इसकी 9,654 यूनिट्स किआ ने बेची थीं.
Photo: kia.com
वैसे जुलाई का महीना किआ मोटर्स के लिए भी अच्छा रहा है. कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 27 परसेंट और मंथ-ऑन-मंथ 15 परसेंट ज्यादा सेल की है.
Photo: kia.com
जुलाई 2026 में कंपनी ने कुल 28,200 कारें डिस्पैच की हैं. जबकि जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 22,135 पर था. वहीं जून में 24,552 कारें बिकी थीं.
Photo: kia.com
बात करें सेल्टॉस की, तो इस कार की कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 21.82 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
Photo: kia.com
ये तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में आती है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और हायर वेरिएंट में ADAS आता है.
Photo: kia.com