Duster की दुश्मन! Kia ला रही तगड़े माइलेज वाली नई Seltos

03 Apr 2026

By: Aajtak Auto

SUV बनी लोगों की पसंद

हाई ग्राउंड क्लियरलेंस और मस्कुलर लुक की वजह से एसयूवी बहुत से लोगों की पहली पसंद होती है. मगर इसके लिए कई कॉम्प्रोमाइज भी करने पड़ते हैं 

Photo: kia.com

लुक बोल्ड माइलेज कम

ऐसा ही एक कॉम्प्रोमाइज माइलेज का है. बड़ी और बोल्ड लुक वाली इन कार्स का माइलेज बहुत ही कम होता है, जो इन्हें आम आदमी के लिए एक चुनौती बना देता है.

Photo: kia.com

डस्टर ने दिखाया दम

हाल में रेनो ने अपनी डस्टर हाइब्रिड का ऐलान किया है, जो भारतीय बाजार में दीवाली तक उपलब्ध होगी. अब इसके कंपटीशन ने भी अपनी तैयारी कर ली है. 

Photo: renault.co.in

सेल्टॉस भी लाएगी हाइब्रिड

किआ मोटर्स अपनी दमदार एसयूवी सेल्टॉस को हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हाल में इसका अपडेट लॉन्च किया है. 

Photo: kia.com

कब तक होगी लॉन्च? 

रिपोर्ट्स की मानें तो सेल्टॉस हाइब्रिड को किआ मोटर्स 2026 के अंत में लॉन्च कर सकती है. पहले कंपनी इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च करेगी.

Photo: kia.com

अमेरिका में हुई पेश 

इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. अमेरिकी बाजार के लिए कंपनी ने किआ सेल्टॉस को न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश कर दिया है. 

Photo: kia.com

भारत में कब आएगी

भारत में अपडेटेड सेल्टॉस पहले ही लॉन्च हो चुकी है. कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन अमेरिका में लॉन्चिंग के बाद ला सकती है. 

Photo: kia.com

कौन-सा इंजन मिलेगा

अमेरिकी बाजार में ये कार 1.6 लीटर के टर्बो चार्ज्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी. इसमें 6 स्पीड डुअल क्लच और ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिल सकती है. 

Photo: kia.com

भारत में हो सकता है अलग

हालांकि, भारत में कंपनी हाइब्रिड को 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है. कार के हाइब्रिड वर्जन की ज्यादा डिटेल्स फिलहाल नहीं है. 

Photo: kia.com

Read Next