फैमिली के लिए कितनी सेफ है Venue? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा

31 March 2026

By: Aaj Tak Auto

बदली कार खरीदारी

भारत में पिछले कुछ सालों में कार खरीदारी का तरीका बदला है. अब लोग लुक, डिज़ाइन और फीचर्स के अलावा सेफ्टी पर भी फोकस कर रहे हैं.

Photo: Volkswagen.in

सेफर कारों पर फोकस

जिसका नतीजा है कि, कार निर्माता कंपनियां भी बाजार में ज्यादा सेफ कारों को पेश करने में लगी हैं.

Photo: Hyundai.com

Venue का क्रैश टेस्ट

इस बीच हुंडई की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस कार को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Photo: Hyundai.com

हुंडई की दूसरी कार

Venue कंपनी की दूसरी कार है जिसे Bharat NCAP द्वारा टेस्ट किया गया है. इससे पहले Tucson को टेस्ट किया गया था.

Photo: bncap.in

सेफ्टी में स्कोर

Venue ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में में 32 में से 31.15 प्वाइंट स्कोर किया है. जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.46 प्वाइंट मिले हैं.

Photo: bncap.in

फ्रंटल बैरियर टेस्ट

फ्रंटल ऑफसेट बैरियर टेस्ट रिपोर्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, जांघ, पेल्विस और पैरों को ‘गुड’ प्रोटेक्शन कैटेगरी में रखा गया.

Photo: bncap.in

गुड प्रोटेक्शन कैटेगरी

हालांकि छाती और टिबिया को ‘पर्याप्त’ रेटिंग मिली. वहीं को-ड्राइवर के लगभग सभी अहम हिस्सों को ‘गुड’ प्रोटेक्शन मिला.

Photo: bncap.in

साइड इम्पैक्ट टेस्ट

साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में Venue ने सभी बॉडी पार्ट्स के लिए ‘गुड’ प्रोटेक्शन देकर पूरे प्वाइंट स्कोर किए हैं.

Photo: bncap.in

बच्चों की सुरक्षा

चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी Venue ने शानदार प्रदर्शन किया. 18 महीने के बच्चे के डमी टेस्ट में फ्रंटल क्रैश में 8 में से 7.46 और साइड क्रैश में पूरे 4 अंक मिले. 

Photo: bncap.in

CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट

CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट में Venue ने 12 में से पूरे 12 प्वाइंट हासिल किए, हालांकि व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 9 प्वाइंट मिले हैं.

Photo: bncap.in

इन वेरिएंट की टेस्टिंग

Bharat NCAP ने Venue के HX2 डीजल मैनुअल और HX10 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को टेस्ट किया, लेकिन यह 5-स्टार रेटिंग सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी.

Photo: bncap.in

सेफ्टी फीचर्स

Venue में बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं.

Photo: Hyundai.com

कीमत है इतनी

भारतीय बाजार में इस एसयूवी की कीमत 8.00 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 15.69 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Hyundai.com

Read Next