भूल जाएंगे क्रेटा! Elevate के बेस मॉडल में ही मिलते ये धांसू फीचर्स

7 October 2026

By: Ashwin Satyadev

Honda Elevate लॉन्च

Honda ने अपनी मशहूर एसयूवी Elevate के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी कारों से है.

Video: Insta/hondacarindia

कीमत है इतनी

साल 2023 में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को पहली बार बड़ा अपडेट मिला है. इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर 18.50 लाख रुपये तक जाती है. 

Photo: ITG

इंजन, परफॉर्मेंस

इस SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 121hp की पावर देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलता है.

Photo: ITG

ऑटोमेटिक का भी ऑप्शन

वहीं, 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बेस SV वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में उपलब्ध है.

Photo: ITG

बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा

Honda Elevate को SV, V, VX और ZX नाम के चार वेरिएंट में पेश किया गया है. तो आइये देखें इसके बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा.

Photo: ITG

बेस वेरिएंट की कीमत

Elevate का बेस SV वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपये है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

Photo: ITG

16-इंच स्टील व्हील

इस वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे-टाइम रनिंग लैंप और LED टेल-लाइट मिलती हैं. इसके अलावा इंटीग्रेटेड स्पॉयलर, 16-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं.

Photo: ITG

एक्सटीरियर फीचर्स

बॉडी कलर्ड ORVM और विंडो पर क्रोम लाइनिंग के साथ बेस वेरिएंट के केबिन को कंपनी ने काफी बेहतर बनाने की कोशिश की है.

Photo: ITG

कैसा है केबिन

केबिन में बेज और ब्लैक कलर की थीम के साथ फैब्रिक सीट मिलती हैं. इसमें कीलेस एंट्री और गो, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, इलेक्ट्रिक टेलगेट लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा फॉलो-मी-होम हेडलैंप फंक्शन भी दिया गया है. इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले विंग मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट भी बेस वेरिएंट में ही मिल जाते हैं.

Photo: ITG

एयर प्यूरिफायर

SUV में एयर प्यूरिफायर, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है.

Photo: ITG

स्प्लिट फंक्शन वाली सीट

पीछे की सीट 60:40 स्प्लिट फंक्शन के साथ आती है, जिससे जरूरत के हिसाब से ज्यादा सामान रखने की जगह बनाई जा सकती है.

Photo: ITG

डुअल एयरबैग

Honda Elevate SV में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, चार सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट दिया गया है.

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा ओवरराइड फंक्शन, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्टम (VSA) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिया गया है.

Photo: ITG

हिल-स्टार्ट असिस्ट

इसमें हिल-स्टार्ट असिस्ट भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. यानी कंपनी ने बेस वेरिएंट में भी डेली लाइफ की जरूरत वाले कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स का अच्छा पैकेज दिया है.

Photo: ITG

Read Next