सस्ते में कार खरीदने का मौका, मार्च में मिल रहा इतना डिस्काउंट

05 Mar 2026

By- Aajtak Auto

कर सकते हैं मोटी बचत 

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मार्च में मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. होंडा इंडिया की कार्स पर 1.97 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. 

Photo: hondacarindia.com

भारतीय बाजार में होंडा कार इंडिया लिमिटेड की कार- Amaze, City और Elevate को बेचती है. City का हाइब्रिड मॉडल भी मिलता है. 

Photo: hondacarindia.com

मार्च 2026 की बात करें, तो कंपनी विभिन्न मॉडल्स पर डिस्काउंट दे रही है. Amaze की भी दो जनरेशन मार्केट में उपलब्ध है.

Photo: hondacarindia.com

3rd Gen Honda Amaze के साथ ही मार्केट में 2nd जनरेशन अमेज भी उपलब्ध है. दोनों ही मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. 

Photo: hondacarindia.com

Honda Amaze 3rd Gen पर 57 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं 2nd जनरेशन पर कंपनी 68 हजार का डिस्काउंट दे रही है.

Photo: hondacarindia.com

वहीं Elevate SUV पर 1.81 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. बता दें कि Elevate की कीमतें 11.6 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. 

Photo: hondacarindia.com

वहीं होंडा की पॉपुलर सेडान पर भी ऑफर है. City भारत में पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों ही ऑप्शन में मिलती है, जिन पर 1.97 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है.

Photo: hondacarindia.com

Honda City पेट्रोल की कीमतें 11.95 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 16.07 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: hondacarindia.com

पेट्रोल वर्जन पर 1.56 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मार्च महीने में मिल रहा है. ध्यान रखें कि ये ऑफर्स स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं.

Photo: hondacarindia.com

Read Next