1.97 लाख तक डिस्काउंट, इन कारों को सस्ते में खरीदने का मौका

12 Apr 2026

By: Aajtak Auto

अप्रैल में बंपर डिस्काउंट

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अप्रैल का महीना शानदार रहने वाला है. विभिन्न कंपनियां अपने गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. 

Photo: hondacarindia.com

होंडा की कार पर डिस्काउंट 

ऐसा ही कुछ ऑफर्स होंडा की कार्स पर मिल रहा है, जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये ऑफर कंपनी अप्रैल 2026 के लिए दे रही है.

Photo: hondacarindia.com

कर सकते हैं बड़ी बचत 

कंपनी अपनी सभी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. होंडा कार्स पर आप 1.97 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. 

Photo: hondacarindia.com

Amaze पर डिस्काउंट 

सबसे पहले बात करते हैं होंडा अमेज की. इस कार पर अधिकतम 68 हजार का डिस्काउंट है, जो 3जी जेडएक्स मैन्युअल ट्रांसमिशन पर मिल रहा है.

Photo: hondacarindia.com

मिलेंगे कई बेनिफिट्स

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेस और स्पेशल बेनिफिट्स भी शामिल हैं. अमेज के अलग-अलग वेरिएंट्स पर बेनिफिट्स भी अलग-अलग हैं. 

Photo: hondacarindia.com

Honda City पर ऑफर

होंडा सिटी पेट्रोल पर 1,55,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. सबसे ज्यादा कार के जेडएक्स वेरिएंट पर डिस्काउंट है. 

Photo: hondacarindia.com

हाइब्रिड पर डिस्काउंट 

इसके अलावा आप 1,96,900 रुपये की बचत होंडा सिटी हाइब्रिड पर कर सकते हैं. कार पर 1.55 लाख का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. 

Photo: hondacarindia.com

Elevate पर डिस्काउंट 

वहीं होंडा की एसयूवी यानी एलिवेट पर भी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. कार के टॉप वेरिएंट जेडएक्स पर 1.43 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है. 

Photo: hondacarindia.com

MT-CVT पर है ऑफर 

ये डिस्काउंट ऑफर कार के मैन्युअल और सीवीटी यानी ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रासमिशन पर मिल रहा है. कार के दूसरे वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट है.

Photo: hondacarindia.com

Read Next