4 June 2026
By; Aaj Tak Auto
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus अब बिल्कुल नए अवतार में आ गई है.
Photo: ITG
हीरो मोटोकॉर्प ने नई स्प्लेंडर प्लस का Flex Fuel वर्जन लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 82,810 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Video: ITG
बीते कल दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बाइक को लॉन्च किया.
Video: X/@nitin_gadkari
खास बात यह है कि यह बाइक E85 फ्यूल पर चल सकती है, यानी इसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: ITG
नई Hero Splendor Flex Fuel की कीमत रेगुलर E20 कंप्लायंट मॉडल से करीब 5,000 रुपये ज्यादा है.
Photo: ITG
हालांकि लुक और डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन स्टैंडर्ड E20 से अलग दिखने के लिए इसमें यह बाइक में यूनिक ग्राफिक्स दिए गए हैं.
Photo: ITG
Hero MotoCorp ने इस बाइक को E85 फ्यूल कम्प्लायंट बनाने के लिए कुल 36 तकनीकी बदलाव किए हैं.
Photo: ITG
इनमें नया फ्यूल पंप, नया सेकेंडरी एयर फिल्टर और ख़ास तौर पर कैलिब्रेट किया गया ECU शामिल है.
Photo: ITG
Splendor Flex Fuel में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. E85 फ्यूल पर यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ITG
वहीं रेगुलर स्प्लेंडर का E20 इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. यानी नए Flex Fuel मॉडल में पावर थोड़ा बढ़ा है.
Photo: ITG
मैकेनिकल बदलावों के अलावा कंपनी ने बाइक के लुक को भी अपडेट किया है. इसमें नए ग्राफिक्स दिए गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.
Photo: ITG
Hero की पेटेंटेड i3S स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं.
Photo: ITG
कंपनी का कहना है कि, ये फ्लेक्स फ्यूल बाइक जुलाई तक दिल्ली और महाराष्ट्र में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. बाद में इसे दूसरे शहरों में भी पेश किया जाएगा.
Photo: ITG