माइलेज-मेंटनेंस की टेंशन खत्म! सबसे सस्ती Flex Fuel बाइक लॉन्च

4 June 2026

By: Ashwin SAtyadev

हीरो की फ्लेक्स फ्यूल बाइक

हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स (स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स) को लॉन्च किया है.

Photo; ITG

नितिन गडकरी ने किया लॉन्च

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन दोनों बाइक्स को लॉन्च किया.

Video: X/@nitin_gadkari

सबसे सस्ती फ्लेक्स फ्यूल बाइक

नई Hero HF Deluxe Flex Fuel देश की सबसे सस्ती फ्लेक्स फ्यूल बाइक है. इसकी शुरुआती कीमत  72,792 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Photo; ITG

Splendo Flex Fuel

वहीं Splendor Plus के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन की शुरुआती कीमत 82,710 रुपये ( एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo; ITG

E85 पेट्रोल पर चलेंगी बाइक्स

यह बाइक्स E85 फ्यूल पर चल सकती है, जिसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है.

Photo; ITG

स्टैंडर्ड मॉडल से महंगी

नई HF Deluxe Flex Fuel की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 13,315 रुपये ज्यादा है. वहीं HF Deluxe Pro वेरिएंट की तुलना में यह बाइक 172 रुपये महंगी है. 

Photo; ITG

इंजन वही, लेकिन नई तकनीक

बाइक में पहले वाला 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन ही दिया गया है. यह इंजन 8.4bhp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo; ITG

ECU और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम

हालांकि E85 फ्यूल के साथ काम करने के लिए इसमें नया ECU और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम लगाया गया है.

Photo; ITG

ज्यादा पावरफुल हुई बाइक

कंपनी का दावा है ये फ्लेक्स फ्यूल मॉडल ज्यादा पावर आउटपुट देता है. बता दें स्टैंडर्ड HF Deluxe 7.9bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है.

Photo; ITG

नए कलर ग्राफिक्स

नई Flex Fuel HF Deluxe को बाकी वेरिएंट्स से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसमें खास Black कलर स्कीम के साथ Lime Yellow ग्राफिक्स दिए हैं. 

Photo; ITG

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

बाइक में नया ट्विन-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. इसमें एक तरफ एनालॉग स्पीडोमीटर और दूसरी तरफ डिजिटल फ्यूल गेज दिया गया है.

Photo; ITG

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

बाइक में साइड-स्टैंड कट-ऑफ फीचर भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जिससे सेफ्टी और बढ़ जाती है.

Photo; ITG

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

HF Deluxe के मैकेनिकल हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.

Photo; ITG

18-इंच के अलॉय व्हील्स

यह बाइक 18-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायरों के साथ आती है. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

Photo; ITG

18-इंच के अलॉय व्हील्स

बाइक की कुल लंबाई 1,965 मिमी, चौड़ाई 720 मिमी और ऊंचाई 1,045 मिमी है. इसका व्हीलबेस 1,235 मिमी रखा गया है.

Photo; ITG

कब खरीद सकेंगे बाइक

अपनी Flex Fuel बाइक रेंज को जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा इलाकों में लॉन्च करेगी. इसके बाद इन्हें देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा. 

Photo; ITG

Read Next