हेलमेट खरीदते वक्त ना करें ये गलतियां, खतरे में पड़ सकती है जान

22 Mar 2026

By: Aajtak Auto

सही हेलमेट है बहुत जरूरी

बाइक चलाने वालों के लिए हेलमेट कोई फैशन एक्सेसरीज नहीं है, बल्कि ये सेफ्टी के लिए जरूरी है. इसलिए हेलमेट खरीदते हुए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

Photo: Unsplash

कई बार लोग हेलमेट खरीदते हुए सिर्फ एक बात का ध्यान रखते हैं, बजट. यानी कम कीमत में जो हेलमेट मिल जाए, वो अच्छा. क्योंकि उन्हें तो सिर्फ चालान से बचना होता है.

Photo: Unsplash

हकीकत ये है कि हेलमेट आपको चालान से ही नहीं बल्कि रोड पर मौजूद कई खतरों से बचाता है. इसलिए एक सही हेलमेट का चुनाव बहुत जरूरी है. 

Photo: Unsplash

सबसे पहले आपको हेलमेट का सेफ्टी सर्टिफिकेशन चेक करना चाहिए. उस पर ISI, DOT या ECE कौन-सी मार्किंग है. 

Photo: Unsplash

DOT और ECE इंटरनेशनल स्टैंडर्ड हैं, जिन्हें बेहतर माना जाता है. बिना सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले हेलमेट को खरीदना रस्की हो सकता है. 

Photo: Unsplash

हमेशा अपनी फिटिंग का हेलमेट खरीदें. हेलमेट ना तो ज्यादा टाइट होना चाहिए ना ही उसे बहुत ज्यादा ढीला होना चाहिए. बेस्ट हेलमेट वो है, जो आपको फिट आए. 

Photo: Unsplash

कई लोग ओपन फेस या हाफ फेस हेलमेट खरीदते हैं. मगर सेफ्टी की नजर से फुल फेस हेलमेट ज्यादा बेहतर है, जो एक्सीडेंट में ज्यादा बेहतर सुरक्षा देता है. 

Photo: Unsplash

हेलमेट खरीदते हुए वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें. अगर वेंटिलेशन नहीं होगा, तो हेलमेट में गर्मी होगी और बाइक राइडिंग के वक्त आपका ध्यान भटक सकता है. 

Photo: Unsplash

इसके अलावा ब्रांड, स्ट्रैप, लॉक सिस्टम और वजन जैसे पॉइंट्स का भी ध्यान रखें. भारी हेलमेट से गर्दन पर वजन बढ़ता है और कंफर्ट कम होता है.

Photo: Unsplash

Read Next