33Km/Kg माइलेज, 3.7 लाख कीमत... पहली कार खरीद रहे हैं, बेस्ट है ये गाड़ी

14 Mar 2026

By: Aajtak Auto

आम आदमी की कार

पहली बार कार खरीदते हुए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. खासकर अगर आप एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और बाइक से कार पर मूव कर रहे हैं.

Photo: marutisuzuki.com

ऐसे में आपकी पहली कार को लोगों के हिसाब से नहीं बल्कि आपके बजट के हिसाब से होना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए Alto K10 अच्छा विकल्प है.

Photo: marutisuzuki.com

ये कार सालों तक भारतीय सड़कों की शान रही है. आम आदमी के लिए ये सिर्फ एक कार नहीं बल्कि परिवार का सदस्य रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

हालांकि, अब इसकी मांग कम हो रही है. SUV के प्रेम में लोगों ने इस कार को भुलाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी ये बेस्ट विकल्प बन सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

दरअसल, जब आप एक बाइक से कार पर स्विच करते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती माइलेज, पावर और मेंटेनेंस को लेकर होती है. 

Photo: marutisuzuki.com

Maruti Alto K10 इन सभी जरूरतों को पूरा करती है. इसमें 6 एयर बैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. यानी सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. 

Photo: marutisuzuki.com

कार CNG में 33.85 Km/Kg का माइलेज देती है. वहीं पेट्रोल वेरिएंट में भी कार का क्लेम्ड माइलेज 24.9 kmpl का है. 

Photo: marutisuzuki.com

कार की कीमत 3.7 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. CNG वेरिएंट की कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: marutisuzuki.com

ये कार अच्छा माइलेज, लो मेंटेनेंस और बैलेंस्ड पावर के साथ आती है, जिससे ये पहली बार खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन जाती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next