5 October 2026
By: Aaj Tak Auto
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक खास बाइक को लेकर भी चर्चा में हैं.
Photo: PTI
फातिमा ने अपनी कस्टमाइज्ड Royal Enfield की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे सिंगल-सीटर और रेट्रो बॉबर लुक दिया गया है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
फातिमा की इस खास बाइक को बॉम्बे कस्टम वर्क्स, वाईसी डिजाइन मोटरसाइकिल और बज़ मोटो ने मिलकर तैयार किया है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह प्रोजेक्ट एक आइडिया के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक खूबसूरत बाइक में प्रोजेक्ट में बदल गया.
Phtoo: PTI
इस Royal Enfield में सबसे बड़ा बदलाव सीटिंग एरिया में किया गया है. बाइक में अब रेड कलर की कस्टम सोलो सीट लगाई गई है, जिस पर डायमंड स्टिचिंग की गई है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
इसके साथ ही पिलियन सीट, पिलियन फुटपेग और पीछे दिए गए ग्रैब रेल्स को पूरी तरह हटा दिया गया है. जिससे बाइक का पिछला हिस्सा काफी क्लीन और मिनिमल दिखाई देता है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
बाइक के रियर फेंडर को भी काफी छोटा कर दिया गया है. इसे काटकर छोटा करने से बाइक को और ज्यादा बॉबर लुक मिला है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
वहीं फ्यूल टैंक से Royal Enfield की बैजिंग हटा दी गई है और इसे ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. ब्लैक टैंक, रेड सीट और क्रोम फिनिश इस बाइक को और बेहतर बनाते हैं.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
बाइक में स्टॉक हेडलैंप को हटाकर आफ्टरमार्केट LED यूनिट लगाई गई है, जिसमें हॉरिजॉन्टल DRL स्ट्रिप दी गई है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
फातिमा की Royal Enfield में हैंडलबार को भी पूरी तरह बदल दिया गया है. अब इसमें लंबे क्रोम Ape-Hanger स्टाइल हैंडलबार लगाए गए हैं.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
इसके अलावा बाइक में राउंड क्रोम रियरव्यू मिरर लगाए गए हैं. सीट, ग्रिप्स, क्रोम डिटेलिंग और ब्लैक बॉडीवर्क का कॉम्बिनेशन इस बाइक को और बेहतर बनाते हैं.
Phtoo: X/fatimasanashaikh
हालांकि, एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया है कि, ये रॉयल एनफील्ड का कौन सा मॉडल है. लेकिन देखने में यह काफी हद तक Meteor 350 जैसा लगता है.
Phtoo: X/fatimasanashaikh