4 August 2026
By: Aaj Tak Auto
इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वजह है वाहनों के माइलेज में आने वाली गिरावट और पार्ट्स की लाइफ पर पड़ता असर.
Photo: ITG
लेकिन इस समय बाजार में कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं, जो इथेनॉल से अछूती हैं. इन कारों फ्यूल के चलते माइलेज कम होने या मैकेनिकल पार्ट्स खराब होने की संभावना नहीं है.
Photo: auto.mahindra.com
हम बात कर रहे हैं डीजल कारों की. जी हां, भारत में डीजल कारों की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है.
Photo: ITG
गनीमत ये है कि, अब तक डीजल में इथेनॉल ब्लेंडिंग नहीं की गई है. हालांकि आने वाले समय में इसमें भी आइसोब्यूटेनॉल की मिलावट की तैयारी चल रही है.
Photo: pixels
साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में सबसे ज्यादा बिकने वाली 20 डीजल कारों की कुल 4,52,363 यूनिट्स बिकीं.
Photo: auto.mahindra.com
पिछले साल इसी टेन्योर में यह आंकड़ा 3,87,752 यूनिट्स था. यानी इस बार करीब 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Photo: ITG
इस ग्रोथ में नई लॉन्च हुई Tata Sierra का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है. आइये देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग डीजल कारें कौन सी रहीं.
Photo: auto.mahindra.com
साल के फर्स्ट हाफ में थार रॉक्स के कुल 37,945 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के इन्हीं महीनों में बेचे गए 31,917 यूनिट के मुकाबले 19% ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा थार रॉक्स 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है. आमतौर पर इसका डीजल वेरिएंट 15 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है.
Photo: auto.mahindra.com
हुंडई क्रेटा डीजल वेरिएंट के कुल 40,116 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल की पहली छमाही में बेचे गए 41,675 यूनिट के मुकाबले 4% कम है.
Photo: hyundai.com
क्रेटा में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है. जो आमतौर पर 19 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है.
Photo: hyundai.com
महिंद्रा एक्सयूवी और 7एक्सओ के कुल 42,190 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के फर्स्ट हाफ में बेचे गए 32,690 यूनिट के मुकाबले 29% ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
इन दोनों एसयूवी में 2.2 लीटर (mHawk) डीजल इंजन मिलता है. औसतन ये एसयूवी 15 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा बोलेरो की रफ्तार बनी है. जनवरी से जून के बीच इसके 58,457 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के फर्स्ट हाफ में बेचे गए 50,203 यूनिट के तुलना में 16% ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा बोलेरो केवल 1.5 लीटर (mHawk) डीजल इंजन के साथ आती है. औसतन ये एसयूवी 15-16 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा स्कॉर्पियो बेस्ट सेलिंग डीजल कार रही है. फर्स्ट हाफ में इसके कुल 86,403 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल 80,850 यूनिट के मुकाबले 7% ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
स्कॉर्पियो में 2.2 लीटर (mHawk) डीजल इंजन मिलता है. आमतौर पर ये एसयूवी 13-14 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है.
Photo: auto.mahindra.com