28 October 2026
By: Aaj Tak Auto
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में पहला पूरा साल निकाल लिया. कमाई भी की. मुनाफा भी कमाया.
Photo: ITG
कंपनी के खाते में 247.31 करोड़ रुपये आए. इसमें 5.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा शामिल है. लेकिन असली कहानी मुनाफे की नहीं, बिक्री की है.
Photo: ITG
टेस्ला ने भारत में सिर्फ 650 कारें बेचीं. फिर इतनी कम कारों से करोड़ों की कमाई कैसे हुई. आइये आगे की स्लाइड्स में जानें.
Photo: Tesla.com
टेस्ला इंडिया के मुताबिक 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 247.31 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछले साल के 20.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 12 गुना ज्यादा है.
Photo: Tesla.com
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में टेस्ला ने 5.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जबकि फाइनेंशियल ईयर में यह रकम 55.49 लाख रुपये थी.
Photo: Tesla.com
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की पूरी कमाई सर्विस से हुई थी. लेकिन इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने कारों की बिक्री से तगड़ा मुनाफा कमाया है.
Photo: Tesla.com
Tesla Model Y की कीमत ₹50.89 लाख रुपये है. पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक SUV में रियर-व्हील ड्राइव मिलता है. ये कार 500 किमी का रेंज देती है.
Photo: Tesla.com
Tesla Model Y L की कीमत 61.99 लाख रुपये है. इस मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव के साथ 6 सीटें मिलती हैं. इसकी रेंज 681 किलोमीटर तक है.
Photo: Tesla.com
इस समय टेस्ला के शोरूम दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मौजूद हैं. इसके अलावा कंपनी के बॉडी शॉप पुणे और अहमदाबाद में हैं.
Video: ITG