बढ़ रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दबदबा, हर 10 में से एक शख्स खरीद रहा EV
08 Apr 2026
By: Aajtak Auto
स्कूटर्स की क्रांति
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की जिस क्रांति की उम्मीद कारों से की जा रही थी, वो स्कूटर के सेगमेंट में नजर आ रही है.
Video: ITG
मार्च में 2W सेल
मार्च 2026 के आंकड़े बताते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है. तमाम कंपनियों ने इस महीने यानी मार्च 2026 में 19,51,006 टू-व्हीलर्स को बेचा है.
Photo: atherenergy.com
कितने है इलेक्ट्रिक 2W
ये संख्या इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों की है. इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संख्या 9.79 परसेंट है. कंपनियों ने लगभग 1.9 लाख यूनिट्स मार्च में बेची हैं.
Photo: atherenergy.com
10 में से एक इलेक्ट्रिक
फरवरी के मुकाबले मार्च महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल ज्यादा हुई है. अब तो आलम ये है कि हर 10 में से एक खरीदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीद रहा है.
Photo: atherenergy.com
फरवरी में कम थी सेल
फरवरी 2026 में जहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 6.57 परसेंट की थी. मार्च महीने में ईवी की हिस्सेदारी बढ़ी है और लगभग 10 फीसदी पहुंच गई है.
Photo: atherenergy.com
मार्च में बढ़ती है सेल
हालांकि पिछले साल मार्च में भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी ज्यादा थी. पिछले साल मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 8.67 परसेंट की थी.
Photo: atherenergy.com
शहर-गांव दोनों बराबर
ऐसा नहीं है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड किसी एक एरिया में हो. ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में ई-स्कूटर्स की बराबर डिमांड है.
Photo: atherenergy.com
ब्रांड्स ने बढ़ाया भरोसा
शहरी एरिया में लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर भरोसा दिखा रहे हैं. इसकी वजह छोटे रूट्स पर सफर और चार्जिंग की व्यवस्था है.
Photo: atherenergy.com
ये हैं बेस्ट सेलिंग ब्रांड्स
मार्च में टीवीएस, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी, हीरो विडा और ओला इलेक्ट्रिक टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेलिंग ब्रांड रहे हैं.