45 हजार से कम शुरुआती कीमत... 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये स्कूटर

13 Mar 2026

By: Aajtak Auto

खर्च कम, मजा ज्यादा 

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 50 हजार रुपये से कम में आपको कई ऑप्शन अब मिलेंगे. 

Photo: vidaworld.com

कंपनियों ने BaaS के जरिए कंज्यूमर्स के लिए एक किफायती विकल्प तलाश लिया है. यानी कम कीमत में आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर का मजा मिलेगा. 

Photo: atherenergy.com

इसके तहत आप स्कूटर खरीदते हैं, जबकि बैटरी आपको रेंट पर मिलती है. इसे आप सब्सक्रिप्शन पर यूज कर सकते हैं. 

Photo: atherenergy.com

भारतीय बाजार में इस तरह की सुविधा के साथ आने वाले कई स्कूटर हैं. इसमें TVS, Ather, Hero Vida जैसे नाम शामिल हैं.

Photo: atherenergy.com

इन स्कूटर्स की रनिंग कॉस्ट भी बहुत कम होती है. औसतन इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 रुपये में 4 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आते हैं. 

Photo: atherenergy.com

इसे ऐसे समझें कि 3kWh की बैटरी को चार्ज करने में 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से 24 रुपये खर्च होंगे. फुल चार्ज में 100Km तक की रेंज मिलती है.

Photo: atherenergy.com

अब बात करते हैं सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जो बैटरी सब्सक्रिप्शन सर्विस के साथ आते हैं. पहला नाम Hero Vida का है. 

Photo: vidaworld.com

VIDA VX2 Go को 44,990 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें 2.2kWh की बैटरी मिलेगी.

Photo: vidaworld.com

TVS Orbiter को आप 49,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें 1.8kWh की बैटरी मिलती है. 

Photo: tvsmotor.com

Ather Rizta को BaaS के तहत आप 75,999 रुपये और Ather 450 के तहत 84,341 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. 

Photo: atherenergy.com

ध्यान रखें कि ये कीमतें सिर्फ स्कूटर की बॉडी की है. बैटरी के लिए आपको BaaS के तहत अलग से चार्ज देना होगा.

Photo: tvsmotor.com

Read Next