पूरी फैमिली हो जाएगी फिट, 6 लाख से कम में मिलेगी 7-सीटर कार
03 Mar 2026
By: Abhishek Mishra
बजट छोटा, साइज बड़ा
कम बजट में बड़ी कार बहुत से लोगों की चाहत होती है. हम ऐसी ही कुछ कार्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका बजट कम है, लेकिन साइज बड़ा है.
Photo: Mahindra
इस लिस्ट में गांव की सड़कों से लेकर शहरों की गलियों तक में चलने वाले मॉडल शामिल हैं. इन कार्स को आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.
Photo: Mahindra
लिस्ट में पहला नाम हाल में लॉन्च हुई Nissan Gravite का है. इसकी शुरुआती कीमत 5.65 लाख है और टॉप वेरिएंट 8.94 लाख की एक्स शोरूम में आएगा.
Photo: ITG
ये कार रेनो की ट्राइबर पर बेस्ड है. ट्राइबर भी इसी सेगमेंट की कार है, जिस पर आप विचार कर सकते हैं. इसमें भी आपको Gravite वाले ही फीचर्स मिलेंगे.
Photo: ITG
Renault Triber की कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. इसमें रेट्रोफिटमेंट CNG का भी ऑप्शन मिलता है.
Video: Renault
गांव की सड़कों के लिए एक दमदार डीजल SUV चाहते हैं, तो Mahindra Bolero से बेहतर क्या हो सकता है.
Photo: Mahindra
इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है.
Photo: Mahindra
Mahindra Bolero Neo भी इस बजट में आती है. इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.94 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: Mahindra
इस सेगमेंट का जाना माना नाम Maruti Ertiga है. इस MPV को आप 8.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
Photo: Maruti Suzuki
Read Next
ये भी देखें
सबसे सस्ती स्पोर्टी लुक्स वाली बाइक्स, Splendor के दाम में लाएं घर
बोल्ड स्टाइल, 500KM रेंज! Mahindra की स्पेशल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च
Sierra-Creta की बिगड़ेगा गेम! 17 मार्च को लॉन्च होगी लीजेंडरी SUV
6.49 लाख कीमत... 375KM रेंज! Punch EV के बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा