1000Km रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज... BYD ला रही है गजब की EV
06 Mar 2026
By- Aajtak Auto
चार्जिंग की नो-टेंशन
इलेक्ट्रिक कार्स के साथ एक बड़ी चुनौती उनकी चार्जिंग में लगने वाला वक्त है. लेकिन आने वाले समय में ये वक्त कम हो जाएगा.
Photo: BYD
इलेक्ट्रिक कार्स पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से चार्ज होंगी. चीनी कारमेकर BYD इस क्षेत्र में काम कर रही है. कंपनी ने 6 साल बाद अपनी Blade बैटरी को अपडेट किया है.
Photo: BYD
इसके साथ ही कंपनी ने 1500kW का फ्लैश चार्जर पेश किया है. कंपनी की मानें, तो सेकेंड-जनरेशन यूनिट को सिर्फ 5 मिनट में 10 से 70 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.
Photo: BYD
9 मिनट में बैटरी को 97 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है. यहां तक की ये बैटरी -30 डिग्री सेल्सियस में भी चार्ज की जा सकती है.
Photo: BYD
हीट को मैनेज करने के लिए इसमें एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है. Yangwang U7 और Denza Z9GT में नई बैटरी दी जा सकती है.
Photo: BYD
ये कार्स 1000 Km की रेंज के साथ आएंगी. इस बैटरी ने कई सारे सेफ्टी टेस्ट भी पास किए हैं. हालांकि, इनके साथ एक चुनौती भी रहेगी.
Photo: BYD
इन कार्स को इस स्पीड से चार्ज करने के लिए कंज्यूमर्स को कंपनी का फ्लैश चार्जर इस्तेमाल करना होगा. कंपनी चीन में ऐसे 20 हजार फ्लैश चार्जिंग स्टेशन बनाएगी.
Photo: BYD
इस टेक्नोलॉजी को 2026 के अंत में ग्लोबल मार्केट के लिए रोलआउट किया जा सकता है. BYD ने अब तक 4 हजार फ्लैश स्टेशन सेटअप किए हैं.
Photo: BYD
BYD के लेटेस्ट अपडेट की वजह से एक बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी. चार्जिंग में लगने वाला वक्त कम होगा और रेंज एंजाइटी भी खत्म होगी.