चलती SUV का मोटर आया बाहर, कंपनी ने बताई ये वजह, Video वायरल

21 July 2026

By: Aajtak Auto

नई मुसीबत आई सामने 

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोग अब तक चार्जिंग और रेंज जैसी चुनौतियों का सामना करते आए हैं. एक वायरल वीडियो में नए तरीके का मामला सामने आया है. 

Photo: byd.com

वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बीवाईडी की टैंग एसयूवी का रियर मोटर बाहर आ गया है. ये मोटर कार से सिर्फ हाई वोल्टेज वायरिंग से जुड़ा हुआ है. 

Video: YT/Ai Auto Reviews 

सेफ्टी के बड़े-बड़े दावे

बीवाईडी की कारें दुनियाभर में पॉपुलर हैं. कंपनी अपनी कारों की सेफ्टी को लेकर तमाम तरह के दावे करती है, लेकिन इस घटना के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं.

Photo: byd.com

क्या है कंपनी का कहना? 

इस मामले में BYD का कहना है कि कार के निचले हिस्से में जबरदस्त टक्कर की वजह से रियर मोटर गाड़ी से अलग हुआ है.

Photo: byd.com

सोशल मीडिया पर चर्चा

ये फोटोज और वीडियोज ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियोज में सिर्फ कार का मोटर नीचे गिरा दिख रहा है. 

Photo: byd.com

क्या कार टकराई थी? 

हादसे के वक्त बारिश के संकेत भी हैं, तो संभव है कि पानी भरा होने की वजह से कार किसी चीज से टकराई हो और ये हादसा हुआ हो. 

Photo: byd.com

डिजाइन में छिपा है राज

हालांकि, इसका एक बड़ा कारण कार का डिजाइन भी होता है. इलेक्ट्रिक कारों में मोटर को फ्रेम से स्पेशल मेटल माउंट के जरिए जोड़ा जाता है. 

Photo: byd.com

क्यों ऐसा होता है डिजाइन?

इन्हें एक निश्चित लोड सहने तक के लिए बनाया जाता है, जिसके बाद ये कंट्रोल्ड शियर पॉइंट की तरह काम करते हैं. ये सेटअप पैरेंजर सेफ्टी के लिए दिया गया है. 

Photo: byd.com

मोटर आ जाता है बाहर 

किसी बड़े हादसे के वक्त ये डिजाइन मोटर को कार से अलग कर देता है. जिससे मोटर कैबिन के अंदर ना घुसे. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ लगता है.

Photo: byd.com

Read Next