पॉवर और फीचर्स का दमदार पैकेज! देश में लॉन्च हुई ये धांसू SUV

16 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

BMW की नई एसयूवी लॉन्च

BMW ने भारत में अपनी नई एसयूवी X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च किया है. यह X3 लाइन-अप का सबसे पावरफुल मॉडल है. 

Photo: bmw.in

कीमत है इतनी

कंपनी ने आज से इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसकी कीमत 74.50 लाख रुपये रखी गई है.

Photo: bmw.in

कैसी है नई कार

नई BMW X3 का लुक काफी स्पोर्टी है. साइज में यह पहले से बड़ी लगती है. आगे की तरफ ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसमें लाइट भी जलती है. साथ में LED हेडलैंप्स दिए गए हैं.

Photo: bmw.in

एक्सटीरियर फीचर्स

इसमें बड़े अलॉय व्हील्स, M स्पोर्ट ब्रेक और खास डिजाइन वाला बंपर दिया गया है. पीछे की तरफ LED टेललाइट्स, ब्लैक फिनिश और रूफ स्पॉइलर इसे और खूबसूरत बनाते हैं.

Photo: bmw.in

कलर ऑप्शन

यह SUV ब्रुकलिन ग्रे, ड्यून ग्रे, अल्पाइन व्हाइट, टैंजेनाइट ब्लू और ब्लैक सैफायर जैसे रंगों में उपलब्ध है. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से रंग चुन सकते हैं.

Photo: bmw.in

कैसा है केबिन

इस SUV का केबिन क्लीन लेकिन बहुत प्रीमियम लगता है. सामने ड्राइवर के लिए बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें गाड़ी की जानकारी और कंट्रोल दोनों मिलते हैं. 

Photo: bmw.in

कार का डैशबोर्ड

डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट टच मटीरियल इस्तेमाल किया गया है, जिससे अंदर बैठते ही लग्जरी का अहसास होता है.

Photo: bmw.in

BMW इंटरैक्शन बार

एम्बिएंट लाइटिंग, हेड-अप डिस्प्ले और BMW इंटरैक्शन बार जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं.

Photo: bmw.in

शानदार सीटें

सीटें काफी आरामदायक हैं और लंबे सफर के लिए बेहद ही शानदार हैं. इनमें वेंटिलेशन और कमर को सहारा देने की सुविधा भी मिलती है. 

Photo: bmw.in

मिलते हैं ये फीचर्स

पैनोरमिक सनरूफ, पीछे के लिए सनब्लाइंड, दमदार साउंड सिस्टम और फोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स परिवार के साथ सफर को आसान और मजेदार बनाते हैं.

Photo: bmw.in

इंजन और परफॉर्मेंस

इस SUV में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह इंजन 258 एचपी की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: bmw.in

ट्रांसमिशन 

इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे हर तरह की सड़क पर ड्राइव आसान हो जाती है.

Photo: bmw.in

6.3 सेकेंड में रफ्तार

कंपनी के मुताबिक यह SUV सिर्फ 6.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

Photo: bmw.in

कितना देती है एसयूवी

माइलेज भी ठीक-ठाक है. एक लग्ज़री एसयूवी होने के बावजूद यह कार करीब 14.61 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.

Photo: bmw.in

सेफ्टी फीचर्स

इसमें ADAS फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग्स दिए गए हैं.

Photo: bmw.in

Read Next