SUV जैसी ताकत...3.2 सेकंड में रफ्तार! 33.50 लाख की बाइक लॉन्च

17 March 2026

By: Aaj Tak Auto

BMW M 1000 R

जर्मनी की प्रीमियम बाइक निर्माता BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई सुपरस्पोर्ट रोडस्टर BMW M 1000 R बाइक लॉन्च की है.

Photo: bmw-motorrad.in

CBU रूट से भारत आई बाइक

यह बाइक कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस M मोटरसाइकिल लाइनअप में पेश की गई है. भारत में इसे पूरी तरह से तैयार यूनिट (CBU) के रूप में लाया गया है.

Photo: bmw-motorrad.in

कीमत है इतनी

SUV जैसी ताकत, रोडस्टर स्टाइल और एडवांस फीचर्स से लैस इस बाइक की कीमत 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo: bmw-motorrad.in

स्पोर्टी डिजाइन

नई BMW M 1000 R का डिजाइन काफी एग्रेसिव और कॉम्पैक्ट रखा गया है, जो इसके परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कैरेक्टर को साफ दिखाता है.

Photo: bmw-motorrad.in

कैसा है फ्रंट लुक

बाइक के फ्रंट में RR सीरीज से इंस्पायर्ड नए ड्यूल-फ्लो LED हेडलाइट्स दिए गए हैं. इनके बीच में M लोगो लगाया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है.

Photo: bmw-motorrad.in

M विंगलेट्स

बाइक में दिए गए M विंगलेट्स एयरोडायनामिक डाउनफोर्स पैदा करते हैं, जिससे हाई स्पीड पर बाइक की स्टेबेलिटी बनी रहती है.

Photo: bmw-motorrad.in

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 999 सीसी का वाटर-कूल्ड इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो 210 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: bmw-motorrad.in

फॉर्च्यूनर से भी दमदार

पावर आउटपुट के मामले में ये भारतीय बाजार में बेची जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी दमदार है. जिसका हायर वेरिएंट 201 बीएचपी की पावर देता है.

Photo: bmw-motorrad.in

3.2 सेकंड में रफ्तार

ये बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 280 किमी/घंटा बताई गई है.

Photo: bmw-motorrad.in

एडवांस फीचर्स 

इस बाइक में 6.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें खास M स्टार्ट-अप एनीमेशन और नया रेव काउंटर मिलता है. 

Photo: bmw-motorrad.in

राइडिंग मोड्स 

इसमें कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें रेन, रोड, डायनमिक, रेस और रेस प्रो शामिल हैं. 

Photo: bmw-motorrad.in

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा बाइक में लॉन्च कंट्रोल, पिट-लेन लिमिटर, एडैप्टिव टर्निंग लाइट्स, क्रूज कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स और हल्की M बैटरी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Photo: bmw-motorrad.in

Read Next