WPL चैंपियन RCB, हर प्लेयर को तोहफे में मिला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

8 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

RCB बनी चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है.

Photo: Insta/@chetak_official

ऐतिहासिक जीत का जश्न

बजाज ऑटो ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए एक शानदार कदम उठाया. कंपनी ने WPL की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को बड़ा तोहफा दिया है. 

Photo: PTI

पूरी टीम को स्कूटर गिफ्ट

बजाज ने RCB महिला टीम की हर खिलाड़ी को बजाज चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट करने का ऐलान किया है.

Photo: Insta/@chetak_official

साझेदारी भी हुई पूरी

इसके साथ ही बजाज चेतक और RCB महिला टीम के बीच पूरे सीजन चली साझेदारी भी अब पूरी हो गई है, जहां चेतक टीम का ऑफिशियल राइड पार्टनर था.

Photo: Insta/@chetak_official

Chetak C25

बजाज ने हाल ही में Chetak C25 को लॉन्च किया था. ये स्कूटर चेतक रेंज का सबसे किफायती मॉडल है. यह चेतक 30 और 35 सीरीज से नीचे पोजिशन करता है.

Video: ITG

डेली राइड के लिए बेस्ट

यह स्कूटर खास तौर पर डेली सिटी राइड के लिए बेहतर है. ऑफिस जाना हो, शॉपिंग पर या फिर दोस्तों के साथ सिटी राइड की बात हो. हर मामले में ये स्कूटर बेहतर है.

Photo: Insta/@chetak_official

बैटरी और रेंज 

इस स्कूटर में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर तक चल सकता है.

Photo: Insta/@chetak_official

टॉप स्पीड

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब माउंटेड मोटर दिया गया है. कंपनी का कहना है की इसकी टॉप-स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Photo: Insta/@chetak_official

चार्जिंग टाइम

Chetak C25 स्कूटर को 750 W ऑफ बोर्ड चार्जर से चार्ज किया जाता है. इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब ढाई घंटे लगते हैं.

Photo: Insta/@chetak_official

अर्ली बर्ड ऑफर

बजाज ने चेतक C25 के लिए अर्ली बर्ड ऑफर भी रखा है. पहले 10,000 ग्राहकों को 4,299 रुपये का फायदा मिलेगा.

Photo: Insta/@chetak_official

कीमत है इतनी

इस ऑफर के बाद दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 87,100 रुपये हो जाती है. फिलहाल इसकी बिक्री और डिलीवरी कुछ शहरों में शुरू हो चुकी है.

Photo: Insta/@chetak_official

मेटल बॉडी

एंट्री लेवल स्कूटर होने के बावजूद Chetak C25 में मेटल बॉडी दी गई है. इसकी बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जिससे पानी और धूल का असर कम होता है.

Photo: Insta/@chetak_official

डिस्क ब्रेक से लैस

इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है, जिससे खराब सड़कों पर भी चलाना आसान रहता है.

Video: ITG

स्टोरेज स्पेस

इस स्कूटर में 25 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट और रोज का सामान रखा जा सकता है. इसमें मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी दी गई है. 

Video: ITG

फीचर्स और वारंटी

इसमें हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, इको और स्पोर्ट राइड मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी इस स्कूटर पर तीन साल या 50,000 किमी की वारंटी दे रही है.

Photo: Insta/@chetak_official

कलर ऑप्शन

ये स्कूटर इंडक्टिव ब्लैक, रेसिंग रेड, क्लासिक व्हाइट, ओशन टील मैट, ओपलेसेंट सिल्वर और मिस्ट्री येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. 

Photo: Insta/@chetak_official

Read Next