14 July 2026
By: Aajtak Auto
देश में सभी पेट्रोल पंप्स पर अब E20 पेट्रोल ही मिल रहा है. ऐसे में कई लोगों को चिंता सता रही है कि उनकी बाइक या कार के साथ क्या होगा.
Photo: bajajauto.com
खासकर जिन्होंने अपनी गाड़ी अप्रैल 2023 से पहले खरीदी है. क्योंकि इससे पहले देश में बिकने वाली ज्यादातर गाड़ियां ई10 कंप्लायंस ही थीं.
Photo: bajajauto.com
हालांकि, अगर आप बजाज की बाइक इस्तेमाल करते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि कंपनी कह रही है.
Photo: bajajauto.com
कंपनी का कहना है कि पल्सर, डोमिनार और एवेंजर समेत उनकी पॉपुलर बाइक्स जो पिछले 10 साल में बनी हैं, वो बिना दिक्कत के E20 पर चल सकती हैं.
Photo: bajajauto.com
बजाज ने बताया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से व्हीकल की वारंटी पर कोई असर नहीं होगा. कंपनी के पोर्टफोलियो में अब सभी बाइक्स E20 कंप्लायंस हैं.
Photo: bajajauto.com
कंपनी ने ये भी कहा है कि मौजूदा ओनर्स को माइलेज में कुछ गिरावट नजर आएगी. लेकिन माइलेज पर राइडिंग के तरीके और मेंटेनेंस का भी बहुत असर होता है.
Photo: bajajauto.com
आसान भाषा में कहें, तो इथेनॉल वाले पेट्रोल से माइलेज कम हो सकता है. लेकिन रियल वर्ल्ड में माइलेज पर असर कई दूसरे फैक्टर पर निर्भर करता है.
Photo: bajajauto.com
आप बाइक कैसे चलाते हैं, टायर में हवा कितनी है और बाइक कितनी मेंटेन है. इन सभी पॉइंट्स का असर भी माइलेज पर पड़ता है.
Photo: bajajauto.com
कुल मिलाकर बजाज की मानें, तो पिछले 10 साल में उनकी जो बाइक्स बनी हैं, उनमें E20 पेट्रोल की वजह से कोई दिक्कत नहीं आएगी.
Photo: bajajauto.com