ताबड़तोड़ बिक रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! 3 लाख लोगों ने खरीदा

31 August 2026

By: Aaj Tak Auto

स्कूटरों की रफ्तार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की रफ्तार लगातार तेज हो रही है और अब इस दौड़ में बजाज ऑटो ने भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

Photo: Chetak.com

3 लाख से ज्यादा यूनिट

बजाज ऑटो ने पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की है. जो इस मौके को और भी ख़ास बनाता है.

Photo: Chetak.com

देश की दूसरी कंपनी

बजाज ऐसा करने वाली देश की दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है. इससे पहले यह उपलब्धि TVS Motor कंपनी हासिल कर चुकी है.

Photo: ITG

जनवरी से अगस्त के बीच

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो ने 1 जनवरी से 30 अगस्त 2026 तक कुल 3,02,179 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री दर्ज की है.

Photo: ITG

केवल चेतक ही नहीं...

कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Yulu के लिए बनाए जाने वाले e-bikes भी शामिल हैं.

Photo: yulu.bike

सालाना 68% ग्रोथ

पिछले साल जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान बजाज ने 1,80,209 यूनिट की बिक्री की थी. यानी इस साल की बिक्री में 68% बढ़ी है.

Photo: ITG

तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

कंपनी ने अपना पिछला सालाना बिक्री रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. कैलेंडर ईयर 2025 में बजाज ने कुल 2,79,685 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे थे.

Photo: ITG

TVS अभी भी सबसे आगे

3 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने वाली कंपनियों की रफ्तार देखें तो बजाज दूसरे नंबर पर है. वहीं टीवीएस मोटर अभी भी सबसे आगे है.

Photo: Tvsmotors.com

TVS ने बेचे इतने स्कूटर

टीवीएस ने इस साल महज सात महीने में 3 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था. अब तक TVS ने 3,53,242 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं.

Photo: Tvsmotors.com

चेतक-टीवीएस की टक्कर

TVS और बजाज के बीच फिलहाल 51,063 यूनिट का अंतर है. हालांकि बजाज की मौजूदा बिक्री रफ्तार को देखते हुए यह मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

Photo: ITG

Read Next