29 July 2026
By: Aajtak Auto
एथर एनर्जी ने अपने सेकंड जनरेशन स्कूटर्स के लिए एक अपडेट जारी किया है. ये अपडेट पॉटहोल प्लस अलर्ट्स (Pothole+ Alerts) का है.
Photo: atherenergy.com
ये फीचर ब्रांड के जेन 2 और लेटेस्ट स्कूटर्स में मिलेगा. मॉडल्स की बात करें, तो एथर के 450 एपेक्स, 450 एक्स और रिज्टा जेड में ये फीचर मिलेगा.
Photo: atherenergy.com
इस फीचर को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जारी किया गया है. एथर का लेटेस्ट फीचर्स यूजर्स को रोड से जुड़ी जानकारी देगा.
Photo: atherenergy.com
स्कूटर में नेविगेशन एक्टिव होने पर इस फीचर की मदद से रोड के खतरों की जानकारी मिलेगी. ये फीचर राइडर को उन खतरों के बारे में बताएगा.
Photo: atherenergy.com
आसान भाषा में कहें, तो जब आपके स्कूटर पर नेविगेशन एक्टिव रहेगा, तब ये फीचर रोड के गड्ढों, ब्रेकर, टूटी सड़क की जानकारी देगा.
Photo: atherenergy.com
ये वार्निंग दो तरह से मिलेगी. बाइक के डैशबोर्ड पर विजुअल वार्निंग और ऑडियो अलर्ट एथर हैलो स्मार्ट हेलमेट या पेयर्ड ब्लूटूथ हेडसेट पर मिलेगा.
Photo: atherenergy.com
इसकी वजह से स्कूटर चलाते हुए राइडर आने वाले खतरों से सचेत हो जाएगा. ये फीचर एथर स्कूटर के ऑनबोर्ड कंप्यूटिंग हायरवेयर और कनेक्टिविटी पर निर्भर करेगा.
Photo: atherenergy.com
समय के साथ ये फीचर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगा. एथर एनर्जी के सीईओ तरुण मेहता ने एक्स पर इस फीचर के लाइव होने की जानकारी दी है.
Photo: atherenergy.com
इस फीचर को कंपनी ने पिछले साल कम्युनिटी डे इवेंट पर पेश किया था. इस साल कंपनी कम्युनिटी डे इवेंट में नया प्लेटफॉर्म पेश करने वाली है.
Photo: atherenergy.com