22 June 2026
By: Aaj Tak Auto
इटैलियन टू-व्हीलर कंपनी Aprilia ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर बाइक Tuono 457 के नए स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है.
Photo: Apriliaindia.com
आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Video: Apriliaindia.com
खास बात यह है कि इसका डिजाइन 2006 की मशहूर Tuono 1000R से इंस्पायर्ड है, जिससे इसमें एक खास रेट्रो और स्पोर्टी अंदाज देखने को मिलता है.
Photo: Apriliaindia.com
इस बाइक को दो नए कलर ऑप्शन मांबा ब्लैक और प्यूमा ग्रे में पेश किया गया है. ये दोनों कलर ऑप्शन भी 2006 के मॉडल से इंस्पायर्ड हैं.
Photo: Apriliaindia.com
नए ग्राफिक्स के साथ बाइक का लुक पहले से ज्यादा बेहतर नजर आता है. इसके अलावा इसमें नया स्मोक्ड फ्लाईस्क्रीन भी दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है.
Photo: Apriliaindia.com
नई Tuono 457 में पहले से ऊंचा हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडर को ज्यादा स्ट्रेट और कंफर्टेबल राइडिंग पोजिशन मिलती है.
Photo: Apriliaindia.com
इसके साथ एडजस्टेबल फ्रंट ब्रेक लीवर भी दिया गया है, जिसे राइडर अपनी उंगलियों की लंबाई के अनुसार सेट कर सकता है.
Photo: Apriliaindia.com
कंपनी ने बाइक के सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किए हैं. जिससे खराब सड़कों, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर पर इसकी राइडिंग स्मूथ हो जाती है.
Photo: Apriliaindia.com
इसके सीटों में हाई-रेजिलिएंस फोम का इस्तेमाल किया गया है, जो लांग ट्रिप के दौरान बेहतर सपोर्ट प्रदान करता है.
Photo: Apriliaindia.com
इस बाइक में 457 सीसी का पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47.6 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Apriliaindia.com
इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल-LED लाइटिंग और इमोबिलाइजर इग्निशन सिस्टम मिलता है.
Photo: Apriliaindia.com
इसके अलावा बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, TPMS, USB चार्जर, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, पैसेंजर सीट कवर, फोर्क स्लाइडर्स, हेलमेट केबल लॉक जैसे एक्सेसरीज भी मिलते हैं.
Photo: Apriliaindia.com
कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर में Aprilia डीलरशिप्स पर शुरू कर दी है. इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं.
Photo: Apriliaindia.com