Amazon पर बंपर सेल... एक साल में दोगुनी हुई टू-व्हीलर्स की बिक्री

13 June 2026

By: Aajtak Auto

ऑनलाइन खरीद रहे लोग

बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग शोरूम जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऑनलाइन टू-व्हीलर खरीद रहे हैं. ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है. 

Video: ITG

दोगुनी हुई सेल

ऐमेजॉन इंडिया की मानें, तो उनके ऑनलाइन टू-व्हीलर मार्केटप्लेस में अच्छी ग्रोथ हुई है. प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर्स की सेल्स दोगुनी हो गई है. 

Photo: Unsplash

बदल रहा तरीका

ऐमेजॉन की ये ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ जबरदस्त है. ये ग्रोथ दिखा रही है कि भारतीय बाजार में लोगों का टू-व्हीलर खरीदने का तरीका बदल रहा है. 

Photo: ITG

छोटे शहरों में ज्यादा मांग

ऐमेजॉन की सेल में आई ग्रोथ में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का बड़ा योगदान है. ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में बड़ी संख्या इलेक्ट्रिक बायर्स की है.

Photo:ITG

EV खरीदने वाले ज्यादा 

कंपनी की मानें, तो उनके प्लेटफॉर्म से टू-व्हीलर खरीदने वाले लगभग दो तिहाई लोग नॉन-मेट्रो शहरों से आते हैं. EV खरीदने वाले लगभग 70 फीसदी लोग इन शहरों से हैं.

Photo:ITG

फर्ट्स्ट टाइम बायर्स ज्यादा

ऐमेजॉन इंडिया ने बताया है कि पहली बार डिजिटल खरीदार 2300 टीयर-3 शहरों से हैं, जिन्होंने उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. 

Photo:ITG

एवरेज वैल्यू 1 लाख पार

प्लेटफॉर्म पर फीचर्स और ज्यादा वैल्यू वाले वाहनों की मांग ज्यादा है. ऑनलाइन बिकने वाले टू-व्हीलर्स की एवरेज वैल्यू 1 लाख के पार है. 

Photo: chetak.com

प्रीमियम बाइक्स की सेल

पिछले साल के मुकाबले इस साल ऐमेजॉन पर प्रीमियम बाइक्स की सेल 5 गुना बढ़ी है. वहीं कम्यूटर मोटरसाइकिल्स की सेल दोगुनी हुई है. 

Photo: chetak.com

कितनी बाइक्स बिकी हैं? 

हालांकि, कितनी बाइक्स और स्कूटर्स ऐमेजॉन से खरीदे गए हैं, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. लेकिन ये पैटर्न लोगों की खरीदारी में आ रहे बदलाव को दिखाता है.

Video: chetak.com

Read Next