दो दिन में दूसरी बार...! बीच सड़क धू-धू कर जली अभिनव अरोड़ा की कार

15 July 2026

By: Aaj Tak Auto

अभिनव के कार में आग

10 साल के कथावाचक अभिनव अरोड़ा और उनका परिवार उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया, जब उनकी कार में अचानक आग लग गई.

Photo: Screengrab

मिनटों में जलने लगी कार

कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग के गोले में बदल गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. 

Photo: Screengrab

कब हुआ हादसा

यह घटना बीते रविवार तड़के करीब 2 बजे मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई. 

Photo: Screengrab

परिवार के साथ अभिनव

बताया जा रहा है कि, अभिनव अपने माता-पिता और बहन के साथ 11 जुलाई को डस्टर कार से वृंदावन आए थे.

Photo: Screengrab

वापस लौटते वक्त हादसा

वापस दिल्ली लौटते समय उनके पिता तरुण अरोड़ा कार चला रहे थे. मां आगे की सीट पर बैठी थीं, जबकि पीछे की सीट पर अभिनव और उनकी बहन बैठे थे. 

Video: Insta/@abhinavaroraofficial

इंजन से निकला धुआं

जैसे ही उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे के 84वें माइलस्टोन के पास पहुंची, इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा.

Photo: Screengrab

बाल-बाल बचा परिवार

धुआं देखते ही तरुण अरोड़ा ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया. इस दौरान अभिनव मंत्रोच्चारण करते नज़र आए.

Photo: Screengrab

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

Photo: Screengrab

आग पर पाया गया काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक डस्टर कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

Photo: Screengrab

दो दिन में दूसरा हादसा

पुलिस के अनुसार, अभिनव अरोड़ा के परिवार ने बताया कि पिछले दो दिनों में उनके साथ यह दूसरा हादसा हुआ है. 

Photo: Screengrab

पहले पहियों में लगी आग

11 जुलाई की रात जब वे दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे, तब भी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा था. उस समय आग लगने से पहले ही स्थिति पर काबू पा लिया गया था. 

Video: Insta/@abhinavaroraofficial

कैसे लगी आग

लेकिन 12 जुलाई की रात दिल्ली लौटते समय कार में अचानक भीषण आग लग गई. शुरुआती जांच में इस घटना की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Photo: Screengrab

जलकर खाक हुई कार

इस हादसे में डस्टर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बता दें कि, अभिनव अरोड़ा एक कथावाचक हैं.

Photo: Screengrab

Read Next