29 July 2026
By: Aaj Tak Auto
ऑफरोडिंग और लाइफस्टाइल पिकअप शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. टोयोटा ने अपने मशहूर पिक-अप Hilux के नए जेनरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च किया है.
Photo: ITG
ये Toyota Hilux की 9वीं जेनरेशन मॉडल है, जो ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद थी. अब इसे भारत में पेश किया गया है.
Photo: toyotabharat.com
कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, नया केबिन, एडवांस फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी से लैस किया है.
Photo: toyotabharat.com
इसकी शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी.
Photo: toyotabharat.com
नई Hilux कुल तीन वेरिएंट में आती है. इसके GX 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट 31.99 लाख रुपये में और GX 4x4 ऑटोमैटिक की कीमत 33.69 लाख रुपये रखी गई है.
Photo: toyotabharat.com
जबकि टॉप VX 4x4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 36.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया गया है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Isuzu V-Cross से होगा.
Photo: toyotabharat.com
नई Hilux में पहले वाला 2.8 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 204 Hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: toyotabharat.com
इसके साथ केवल 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इस बार कंपनी ने मैनुअल गियरबॉक्स को हटा दिया है.
Photo: toyotabharat.com
अब पहली बार Hilux में रियर व्हील ड्राइव यानी 4x2 वेरिएंट भी शामिल किया गया है.
Photo: toyotabharat.com
इसके 4x4 मॉडल में लो-रेंज ट्रांसफर केस, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्टी टेरेन मोड, डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
ये फीचर्स इस पिक-अप को खराब रास्तों पर बेहतर परफॉर्म करने में मदद करते हैं. हालांकि इसमें Fortuner वाला 48V Neo Drive माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नहीं दिया गया है.
Photo: toyotabharat.com
नई Hilux का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह बदला गया है. इसमें स्लिम LED हेडलैंप, LED DRL, हनीकॉम्ब ग्रिल और बीच में बड़े अक्षरों में TOYOTA लिखा गया है.
Photo: toyotabharat.com
पीछे की तरफ C शेप LED टेललाइट, टेलगेट पर TOYOTA की बड़ी ब्रांडिंग और कार्गो बेड तक ईजी एक्सेस के लिए स्टेप वाला नया बंपर दिया गया है.
Photo: toyotabharat.com
नई Hilux कुल 6 कलर में आ रही है. जिसमें सल्फ़र मैटेलिक, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मैटेलिक, एटिट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट शामिल हैं.
Photo: toyotabharat.com
नई Hilux के केबिन में 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. साथ ही नया थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है.
Photo: toyotabharat.com
इसमें वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोट, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर आर्मरेस्ट, PM2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और इको, नॉर्मल व स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
Hilux में 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ABS के साथ ब्रेक असिस्ट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है
Photo: toyotabharat.com