4.60 लाख कीमत, 4-स्टार सेफ्टी! इस दिन आएगी Tata की सस्ती कार

20 May 2026

By: Aaj Tak Auto

हैचबैक कारों की डिमांड

भारतीय बाजार में किफायती हैचबैक कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है. अब टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार Tiago को नए अवतार में लॉन्च करने जा रहा है. 

Photo; Cars.tatamotors.com

इस दिन होगी लॉन्च

कंपनी ने नई टिएगो फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. इस कार को आगामी 28 मई को पेश किया जाएगा.

Photo; Cars.tatamotors.com

मिलेगा बड़ा अपडेट

इस बार कार में सिर्फ हल्के बदलाव नहीं, बल्कि डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है.

Photo; Cars.tatamotors.com

स्टाइलिश होगी नई Tiago

नई Tiago में सामने की तरफ अब ज्यादा स्लिम ग्रिल दी जा सकती है. इसके साथ नए LED हेडलैंप और ज्यादा शार्प DRL सिग्नेचर कार को मॉडर्न लुक देंगे. 

Photo; Cars.tatamotors.com

फ्रंट बंपर और फॉग लैंप

फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है और फॉग लैंप की पोजिशन नीचे की तरफ शिफ्ट की जा सकती है.

Photo; Cars.tatamotors.com

मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स

हालांकि कार की ओवरऑल बॉडी शेप पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन नए 15 इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स इसकी साइड प्रोफाइल को फ्रेश लुक देंगे.

Photo; Cars.tatamotors.com

कैसा होगा केबिन?

टिएगो के डैशबोर्ड लेआउट में बदलाव होंगे और सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी जा सकती है. 

Photo; Cars.tatamotors.com

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

कार में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट होगा.

Photo; Cars.tatamotors.com

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

इसके अलावा 7 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल के बेसिक डिस्प्ले की जगह लेगा.

Photo; Cars.tatamotors.com

फीचर्स की भरमार

नई Tiago में एम्बिएंट लाइटिंग, बेहतर ऑडियो सिस्टम, नए सीट फैब्रिक, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

Photo; Cars.tatamotors.com

इंजन और पॉवर

इसमें मौजूदा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलेगा. यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 

Photo; Cars.tatamotors.com

ट्रांसमिशन

कार में 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा फैक्ट्री फिटेड CNG वेरिएंट भी दिया जाएगा.

Photo; Cars.tatamotors.com

CNG के साथ AMT

खास बात यह है कि Tiago भारत की उन चुनिंदा CNG कारों में शामिल है, जिसमें AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

Photo; Cars.tatamotors.com

4-स्टार सेफ्टी

4-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार में मल्टीपल एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Photo; Cars.tatamotors.com

क्या होगी कीमत

मौजूदा मॉडल की कीमत 4.60 लाख रुपये है, उम्मीद है कि कंपनी इसे इतने ही बेस प्राइस के साथ लॉन्च कर सकती है. हालांकि मामूली इजाफा भी संभव है.

Photo; Cars.tatamotors.com

Read Next