3 लाख सस्ती, ADAS और 7 एयरबैग से लैस! लॉन्च हुई ये फैमिली SUV

12 May 2026

By: Aaj Tak Auto

Skoda Kodiaq लॉन्च

भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच Skoda ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Kodiaq का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. 

Photo: ITG

शुरुआती कीमत है इतनी

नई Skoda Kodiaq की शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है. इस बार कंपनी ने SUV में कई बड़े बदलाव किए हैं.

Photo: ITG

ADAS की सेफ्टी, कीमतों में कटौती

जिनमें सबसे खास ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी और नए प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने बेस वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती भी की है.

Photo: ITG

बेस वेरिएंट हुआ सस्ता

नई Kodiaq लाइनअप में Lounge 5-सीटर वेरिएंट की कीमत अब 36.99 लाख रुपये हो गई है, जो पहले से करीब 3 लाख रुपये सस्ती है.

Photo: skoda-auto.co.in

7-सीटर वेरिएंट की कीमत

वहीं Sportline 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Photo: skoda-auto.co.in

टॉप मॉडल की कीमत

इसके अलावा टॉप मॉडल Selection L&K 7-सीटर की कीमत 46.99 लाख रुपये हो गई है, जो पहले से 50 हजार रुपये महंगी है.

Photo: skoda-auto.co.in

ADAS की सेफ्टी

नई Kodiaq की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ADAS फीचर पैक है. इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: skoda-auto.co.in

मिलते हैं एडवांस फीचर्स

इसके अलावा इसमें रियर ट्रैफिक अलर्ट, फ्रंट असिस्ट वॉर्निंग और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: skoda-auto.co.in

इस वेरिएंट में ADAS

इसमें एडॉप्टिव हेडलाइट, एग्जिट वॉर्निंग सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी भी मिलती है. ADAS पैकेज स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन एल एंड के वेरिएंट में दिया जा रहा है.

Photo: skoda-auto.co.in

Sportline वेरिएंट हुआ प्रीमियम

कंपनी ने Sportline वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और ग्रिल में लगी LED लाइट स्ट्रिप भी दी है. ये दोनों फीचर्स पहले सिर्फ टॉप मॉडल में मिलते थे.

Photo: skoda-auto.co.in

कैसा है केबिन

Sportline वेरिएंट में ऑल-ब्लैक केबिन मिलता है, जबकि Selection L&K में ब्लैक और ब्राउन थीम वाला प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है.

Photo: skoda-auto.co.in

टॉप मॉडल के फीचर्स

Selection L&K वेरिएंट में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन, मैट्रिक्स LED हेडलैंप, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेशन व मसाज फंक्शन वाली सीटें मिलती हैं. 

Photo: skoda-auto.co.in

स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

वहीं सभी वेरिएंट्स में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS और सभी यात्रियों के लिए हेडरेस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

Photo: skoda-auto.co.in

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: skoda-auto.co.in

ट्रांसमिशन

इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें AWD सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, जिससे इसकी ड्राइविंग और बेहतर हो गई है.

Photo: skoda-auto.co.in

Read Next