दिन में छिड़कते हैं दवाई फिर भी नहीं मरते कीड़े? जानें सही तरीका

19 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अक्सर किसान और गार्डनिंग करने वाले लोग यह सोचते हैं कि दवाई छिड़कने के बाद भी पौधों के कीड़े खत्म क्यों नहीं होते.

Credit: Credit Name

दरअसल कई प्रकार के कीट दिन के समय धूप और गर्मी से बचने के लिए पत्तियों, फलों या तनों के अंदर छिपे रहते हैं. ये कीड़े ज्यादा सक्रिय रात के समय होते हैं, जब तापमान थोड़ा कम हो जाता है.

Photo: Pexels

इसी वजह से जब दिन में कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है, तो दवाई सीधे कीड़ों तक नहीं पहुंच पाती और उसका असर कम हो जाता है.

Photo: Pexels

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कीटनाशकों का छिड़काव शाम या रात के समय करना ज्यादा प्रभावी माना जाता है. 

Photo: Pexels

उस समय कीड़े बाहर निकलते हैं और दवाई का असर बेहतर तरीके से होता है. इससे पौधों को होने वाला नुकसान भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Photo: Pexels

Read Next