कुत्ता-बिल्ली से लेकर गाय-भैंस तक... जानवर क्यों चाटते हैं शरीर? 5 वजह
19 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
कुत्ता-बिल्ली से लेकर गाय-भैंस तक, अधिकतर जानवर अपने शरीर को चाटते हैं. इसके पीछे कई जैविक और व्यवहारिक कारण होते हैं
Getty Images
ये कारण जानवर के प्रकार के अनुसार थोड़े अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मुख्य वजहें लगभग एक जैसी ही रहती हैं. आइए जानते हैं,
Getty Images
सफाई और हाइजीन
सबसे बड़ा कारण यही है. चाटने से शरीर पर लगी गंदगी, धूल, बाल, खाने के टुकड़े, मल-मूत्र के निशान हट जाते हैं. बिल्लियां बहुत साफ-सुथरी होती हैं और दिन का 30-50% समय grooming में बिताती हैं.
Getty Images
त्वचा और बालों की देखभाल
लार (saliva) में ऐसे एंजाइम होते हैं जो बैक्टीरिया मारते हैं. चाटने से जानवरों की चोट या घाट ठीक हो जाता है. चाटने से त्वचा की प्राकृतिक तेल (oil) फैलता है, जो बालों को चमकदार और सुरक्षित रखता है.
Getty Images
तनाव और चिंता कम करना
चाटने से एंडोर्फिन (खुशी देने वाले हार्मोन) जारी होते हैं, जिससे उन्हें तनाव में आराम मिलता है और जानवर शांत रहते हैं.
Getty Images
स्नेह और बंधन
कुत्ते और अन्य जानवर चाटकर अपना प्यार और विश्वास जताते हैं. गाय-भैंस ज्यादातर खुद को कम चाटती हैं (क्योंकि उनकी जीभ छोटी होती है) लेकिन एक-दूसरे को चाटती हैं.
Getty Images
तापमान नियंत्रण
लार फैलने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिलती है. खुद को या एक-दूसरे को चाटने से जानवरों का तापमान नियंत्रित रहता है.