मक्खियों-कीड़ों को खा जाता है ये पौधा, जानें घर में लगाने का तरीका

15 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप घर में कुछ अलग और अनोखा पौधा लगाना चाहते हैं, तो Venus Flytrap बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह मांसाहारी पौधा अपने जाल जैसी पत्तियों में मक्खियों और छोटे-छोटे कीड़ों को फंसाकर उनसे पोषण प्राप्त करता है. 

Credit: Credit Name

हालांकि इसकी देखभाल सामान्य पौधों से थोड़ी अलग होती है. Venus Flytrap को स्वस्थ रखने के लिए इसे रोजाना 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए.

Photo: Unsplash

इस पौधे के लिए हमेशा डिस्टिल्ड, RO या बारिश के पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि नल के पानी में मौजूद खनिज इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Photo: Unsplash

इसकी मिट्टी भी सामान्य गार्डन सॉयल नहीं होनी चाहिए. विशेषज्ञ स्फैगनम पीट मॉस और परलाइट के मिश्रण में इसे लगाने की सलाह देते हैं.

Photo: Unsplash

इस पौधे में कभी भी खाद नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि यह अपने लिए जरूरी पोषक तत्व कीड़ों से ही प्राप्त कर लेता है.

Photo: Unsplash

सर्दियों में Venus Flytrap कुछ महीनों के लिए डॉर्मेंसी यानी आराम की अवस्था में चला जाता है, इसलिए उस दौरान इसकी वृद्धि धीमी होना सामान्य बात है.

Photo: Unsplash

Read Next