मार्च में लगाएं ये सब्जियां, गर्मियों में मिलेगी बंपर फसल
03 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
फरवरी-मार्च का महीना किचन गार्डन शुरू करने के लिए बेहतरीन माना जाता है. इस समय तापमान संतुलित रहता है, जिससे बीज अंकुरण अच्छा होता है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं. अगर आप अभी ये सब्जियां लगाते हैं, तो गर्मियों में ताज़ी और बंपर फसल पा सकते हैं.
Photo: Pixabay
टमाटर
धूप वाली जगह पर पौधे लगाएं. नियमित सिंचाई और सहारा (स्टेकिंग) देने से बेहतर उत्पादन मिलता है.
Photo: Pixabay
बैंगन
गर्म मौसम की फसल है. अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं.
Photo: Pixabay
मिर्च
हल्की दोमट मिट्टी में अच्छी बढ़ती है. ज्यादा पानी से बचाएं.
Photo: Pixabay
भिंडी
सीधे बीज बोएं. 6–8 घंटे धूप जरूरी है.
Photo: Pixabay
खीरा
बेल वाली फसल है, ट्रेलिस या जाली का सहारा दें.
Photo: Pixabay
लौकी
तेजी से बढ़ने वाली बेल. गमले या जमीन दोनों में उगाई जा सकती है.
Photo: Pixabay
करेला
गर्मियों में अच्छी पैदावार देता है. मजबूत सहारा दें.
Photo: Pixabay
लोबिया
कम देखभाल में भी बढ़ती है. मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाने में मददगार.
Photo: Pixabay
तरबूज
खुली जगह और भरपूर धूप जरूरी.
Photo: Pixabay
खरबूजा
रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में बेहतर बढ़ता है.
Photo: Pixabay
धनिया / मेथी / पालक
तेजी से उगने वाली हरी सब्जियां.गमले में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं.