फरवरी में बीज से लगा लें ये 8 सब्ज़ियां, बाज़ार जाने की नहीं होगी ज़रूरत

06 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

फरवरी का महीना किचन गार्डनिंग शुरू करने के लिए सबसे मुफ़ीद माना जाता है. इस समय मौसम न ज़्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत गर्म, जिससे बीज जल्दी अंकुरित होते हैं.

Photo: Pexels

अगर आप भी घर पर ताज़ी और केमिकल-फ्री सब्ज़ियां उगाना चाहते हैं, तो फरवरी में इन 8 सब्ज़ियों को बीज से जरूर लगाएं.

Photo: Pexels

इस मौसम में जुकिनी तेजी से बढ़ती है और कम समय में फल देने लगती है.

Photo: Pexels

टमाटर के बीज फरवरी में लगाने से पौधे मज़बूत बनते हैं और अच्छी पैदावार देते हैं.

Photo: Pexels

वहीं सेम की फली हल्की धूप और नियमित पानी में आसानी से उग जाती है.

Photo: Pexels

मिर्च और शिमला मिर्च के पौधे भी इस महीने लगाए जा सकते हैं, बस इन्हें धूप वाली जगह चाहिए.

Photo: Pexels

गर्मियों की पसंदीदा फसल तरबूज फरवरी में बोने से समय पर मीठे फल मिलते हैं. 

Photo: Pexels

रोज़मर्रा के इस्तेमाल वाली हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे धनिया, मेथी और पालक तो बहुत जल्दी तैयार हो जाती हैं.

Photo: Pexels

इसके अलावा कद्दू और खीरा भी फरवरी में बीज से लगाने पर अच्छी ग्रोथ देते हैं.

Photo: Pexels

Read Next